Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Warwickshire ने ऑलराउंडर Jayant Yadav को अनुबंधित किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Warwickshire, Jayant Yadav, County Championship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिघम , 02 Sep 2022

Last updated on: Sep 02, 2022, 00:00 IST

इंग्लिश काउंटी की टीम वारविकशायर ने शुक्रवार को घोषणा की है कि उन्होंने मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप सत्र के अंतिम तीन मैचों के लिए भारत के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर जयंत यादव को अनुबंधित किया है। 32 साल के यादव समरसेट के खिलाफ वारविकशायर के घरेलू मैच से पहले अगले हफ्ते एजबेस्टन में भारत के अपने साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ जुड़ेंगे, जो 12 सितंबर से शुरू हो रहा है।

वह सिराज (वारविकशायर काउंटी मैच), चेतेश्वर पुजारा (ससेक्स), वाशिंगटन सुंदर (लंकाशायर), कुणाल पांड्या (वारविकशायर के लिए 50 ओवर के मैच), उमेश यादव (मिडलसेक्स), नवदीप सैनी (केंट) और शुभमन गिल (ग्लैमोर्गन काउंटी मैच) के बाद 2022 में अंग्रेजी घरेलू क्रिकेट सत्र के लिए करार करने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने कहा, "यह मेरा पहला काउंटी चैम्पियनशिप अनुभव होगा और मैं अंतिम तीन मैचों के लिए टीम के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। जब मुझसे पूछा गया कि क्या मैं वारविकशायर में शामिल होना चाहूंगा तो यह कुछ ऐसा था जिसे मैं ना नहीं कह सका।"उन्होंने आगे कहा, "इस साल की शुरूआत में अपना छठा टेस्ट खेलने के बाद, मुझे विश्वास है कि ये तीन मैच मुझे निकट भविष्य में और अधिक अवसरों के लिए अपने खेल को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। 

मैं एजबेस्टन में कभी नहीं खेला, लेकिन मैंने स्टेडियम के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं।"यादव ने वारविकशायर के साथ करार पर कहा, "मैं वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और बीसीसीआई दोनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं और मैं अगले सप्ताह वारविकशायरके लिए पहुंचने की उम्मीद करता हूं।"

यादव ने अब तक 64 प्रथम श्रेणी मैचों में 173 विकेट लिए हैं और 2,194 रन बनाए हैं। भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में, यादव ने 29.06 की औसत से 16 विकेट लिए हैं और 31 की औसत से 248 रन बनाए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Warwickshire , Jayant Yadav , County Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD