Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

Sonali Phogat हत्याकांड: गोवा पुलिस को हरियाणा में मिले अहम सबूत

Sonali Phogat, Sonali Phogat Death Case, Sonali Phogat Death Case Updates, Sonali Phogat Family, Sonali Phogat Murder, Sonali Phogat Muder Case, Sonali Phogat Death Reason, Who Killed Sonali Phogat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 02 Sep 2022

Last updated on: Sep 02, 2022, 00:00 IST

भाजपा नेता सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच करने हरियाणा आई गोवा पुलिस की एक विशेष टीम ने कुछ महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) शोभित सक्सेना ने शुक्रवार को दी। 

उन्होंने कहा कि जांच जारी है और गोवा पुलिस कथित हत्या के पीछे के मकसद को स्थापित करने के लिए सभी एंगल से जांच कर रही है। एसपी ने कहा, "हम शिकायत के आधार पर सभी प्रकार की साजिशों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

पुलिस के अनुसार, फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने शिकायत में आरोप लगाया था कि सोनाली की हत्या उसके पर्सनल अस्टिेंट सुधीर सांगवान ने सुकविंदर सिंह के साथ मिलकर की थी, ताकि वह उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सके और उसका राजनीतिक करियर खत्म कर सके। 

सक्सेना ने कहा, "गोवा पुलिस की विशेष टीम, जो हरियाणा गई है। उसने कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया है और सबूत एकत्र किए हैं।"उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 

उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस को अपने हरियाणा समकक्ष से अच्छा सहयोग मिल रहा है, इसलिए वह उचित जांच करने में सक्षम है। फोगाट 22 अगस्त को गोवा आई थी और अंजुना के एक होटल में रुकी थी। सोमवार की रात उसे बेचैनी महसूस हुई और अगली सुबह उसे अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

Tags: Sonali Phogat , Sonali Phogat Death Case , Sonali Phogat Death Case Updates , Sonali Phogat Family , Sonali Phogat Murder , Sonali Phogat Muder Case , Sonali Phogat Death Reason , Who Killed Sonali Phogat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD