Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जिले में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ खेल मुकाबलों का हुआ शानदार आगाज

डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रौढ़ी, कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा सहित विधायकों ने ब्लाक स्तरीय मुकाबलों की करवाई शुरुआत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Sep 2022

Last updated on: Sep 01, 2022, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ खेल मुकाबलों के अंतर्गत जिले में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों का आज शानदार आगाज हुआ। जिले के पांच ब्लाकों में आज पहले चरण के मुकाबलों की शुरुआत हुई, जिसमें ब्लाक गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोढ़ी, ब्लाक होशियारपुर-2 में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, ब्लाक टांडा में विधायक उड़मुड़ श्री जसवीर सिंह राजा गिल, ब्लाक मुकेरियां में आप नेता श्री गुरध्यान सिंह मुल्तानी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर खेल मुकाबलों की शुरुआत करवाई।

ब्लाक होशियारपुर-2 के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन में खेल मुकाबलों की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान व खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के प्रयासों में पंजाब में नए स्पोर्ट्स युग की शुरुआत हुई है, जो कि पंजाब की जवानी को एक नई दिशा देगा। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सबसे पहला कार्य सेहतमंद व ड्रग्ज फ्री पंजाब बनाने की दिशा में किया गया जो कि खेल से जुडक़र ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बंद पड़े स्पोर्ट्स विंग दोबारा शुरु किए जाएंगे और आने वाले समय में पूरे देश में पंजाब अग्रणी राज्य के तौर पर उभरेगा। 

इस दौरान उनके साथ चब्बेवाल से आप नेता हरमिंदर सिंह संधू, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल, आप नेता मोहन लाल के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

ब्लाक गढ़शंकर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में खेल मुकाबलों की शुरुआत करवाते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोढ़ी ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान की पहलकदमी के चलते प्रदेश में खेल संस्कृति प्रफुल्लित हो रही है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। 

उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक होने वाले खेल मुकाबलों से प्रदेश के गांव स्तर पर खिलाडिय़ों को एक बड़ा प्लेटफार्म मिला है, जिसके माध्यम से वह अपनी प्रतिभा को सबके सामने रख पाएगा। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों से बातचीत भी की। इस मौके पर उनके साथ एस.डी.एम गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह भी मौजूद थे।

 इसके अलावा ब्लाक टांडा के ज्ञानी करतार सिंह मैमोरियल कालेज में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल व ब्लाक मुकेरियां के टांडा राम सहाए में आप नेता गुरध्यान सिंह मुल्तानी ने खेल मुकाबलों की शुरुआ करते हुए इन खेल मुकाबलों के माध्यम से पंजाब को खेल क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी क्योंकि इनके जरिए खिलाडिय़ों की प्रतिभा को तराशने का मौका मिलेगा। 

उन्होंने खिलाडिय़ों को भरोसा दिलाया कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खेलों को उत्साहित करने के साथ-साथ खिलाडिय़ों को हर संभव मदद देने के लिए वचनबद्ध है। जिला खेल अधिकारी श्री गुरमीत सिंह ने बताया कि ब्लाक होशियारपुर-2 में कबड्डी नेशनल स्टाइल  अंडर-17 लडक़ों व अंडर-14 लडक़ों में सरकारी हाई स्कूल बहादुरपुर बाहियां विजेता रहा। 

इसी तरह खो-खो अंडर-14 लड़कियों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खडक़ां पहले, रयात-बाहरा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 लडक़ों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारु नंगल पहले व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खडक़ां दूसरे स्थान पर रहा। 

अंडर-17 लड़कियों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारु नंगल पहले स्थान पर रहा। अंडर-21 लडक़ों व अंडर -21 लड़कियों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारु नंगल विजेता रहा। ब्लाक टांडा में शॉट पुट अंडर-17 लडक़ों में गांव जलालपुर का जोरावर सिंह पहले व  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरादपुर का गुरसेवक सिंह दूसरे स्थान पर रहा। 

इसी तरह अंडर-14 लड़कियों के मुकाबलों में गांव हंबड़ा की पलक चौहान पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरादपुर नरियाल की सावित्री दूसरे व एकनूर तीसरे स्थान पर रही। ब्लाक मुकेरियां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा राम सहाए में आयोजित खेल मुकाबलों में अंडर-14 खो-खो लडक़ों व लड़कियों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा राम सहाए पहले व सरकारी हाई स्कूल महिंदीपुर दूसरे स्थान पर रहा। 

अंडर-17 लडक़ों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा राम सहाए पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुकेरियां दूसरे स्थान पर व अंडर-17 लड़कियों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा राम सहाए पहले स्थान पर रहा। 

अंडर-21 लडक़ों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा राम सहाए पहले स्थान पर व लड़कियों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनोआ पहले स्थान पर रहा। ब्लाक गढ़शंकर में रस्सा कस्सी अंडर-21(लड़कियों) में सरकारी हाई स्कूल रामपुर बिलड़ो पहले, लडक़ों में सरकारी हाई स्कूल पहले स्थान पर रहा। कबड्डी अंडर-17 में गांव हैबोवाल व गांव पंडोरी के बीच हुए मुकाबलों में गांव हैबोवाल विजेता रहा जबकि गांव गुरबिशनपुरी व गांव खुराली के मुकाबलों में गांव खुराली विजयी रहा। 

इसी तरह अंडर -14 कबड्डी मुकाबलों में डी.पी.एस व हैबोवाल के मुकाबले में हैबोवाल विजेता और खुराली व गढ़शंकर के मुकाबलों में खुराली विजयी रहा। अंडर-21 कबड्डी मुकाबलों में हैबोवाल व खालसा कालेज के मुकाबलों में हैबोवाल विजेता व बीनेवाल व गुरबिशनपुरी के मुकाबलों में बीनेवाल विजेता रहा।

ब्लाक तलवाड़ा अंडर-14 खो-खो लड़कियों में सरकारी स्कूल रजवाल, अंडर-17 लडक़ों में पलाहड़, अंडर-14 लडक़ों में नंगल खनौड़ा विजयी रहा। इसी तरह कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर-21 में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैक्टर -1 तलवाड़ा, अंडर-17 लड़कियों में पलाहड़, अंडर-14 लड़कियों में चंगड़वा विजेता रही। 

एथलेटिक्स 500 मीटर दौड़ (ग्रुप 21-40) में रमन कुमार ने पहला व गगनदीप ने दूसरा स्थान हासिल किया।  पांच हजार मीटर दौड़ अंडर-21 लडक़े में साहिल चौधरी, अंडर-17 में अर्श डडवाल ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ अंडर-14 लडक़े में ब्रजेश कुमार, अंडर-17 में हरीश कुमार व अंडर-21 में चंदन सिंह पहले स्थान पर रहे। ग्रुप 21 से 40 वर्ष 100 मीटर दौड़ में राकेश कुमार, ग्रुप 50 प्लस में रणजीत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। वालीबाल अंडर-17 लडक़े में रामगढ़ व वालीबाल अंडर-21 लडक़े में राणा क्लब भवनौर विजेता रहा।  ग्रुप 21 से 40 में भी भवनौर विजयी रहा।  

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD