Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अमन अरोड़ा द्वारा ‘‘खेडां वतन पंजाब दियां’’ का आग़ाज़; 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेकर उभरते खिलाड़ियों को किया प्रेरित

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पंजाब में खेल सभ्याचार प्रफुल्लित करने के लिए वचनबद्ध : अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 01 Sep 2022

Last updated on: Sep 01, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से पहलकदमी करते हुये खेल महांकुंभ ‘‘खेडां वतन पंजाब दियां’’ के द्वारा राज्य में खेल सभ्याचार को प्रफुलित करने के लिए बड़ा प्रयास किया गया है जोकि पिछली सरकारों की तरफ से कई दशकों से अनदेखा किया गया था। यह प्रगटावा पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने आज संगरूर के वार हीरोज़ स्टेडियम में ब्लाक स्तरीय ‘‘खेडां वतन पंजाब दियां’’ का शानदार आग़ाज़ करने के लिए करवाए गए समागम की अध्यक्षता करते हुये किया।

इस मौके पर अमन अरोड़ा ने विधायक नरिन्दर कौर भराज, डिप्टी कमिशनर जतिन्दर जोरवाल, एस. एस. पी. मनदीप सिंह सिद्धू और अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित 200 मीटर की प्रदर्शनी दौड़ में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों में जोश भरा। खेलों के आग़ाज़ के मौके पर पद्म श्री ऐवार्डी एथलीट सुनीता रानी, अर्जुना ऐवार्डी गीता रानी और स्टेट ऐवार्डी महां सिंह ने भी शिरकत करते हुये खिलाड़ियों की हौंसला अफ़ज़ायी की।

समागम के दौरान खिलाड़ियों और संगरूर निवासियों को संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि लगभग 2 महीने चलने वाले यह खेल ब्लाक स्तर से शुरू होकर ज़िला स्तर और फिर राज्य स्तर तक करवाये जाएंगे और विजेताओं को राज्य सरकार की तरफ से 6 करोड़ रुपए के इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन खेलों में पंजाब के रिवायती खेल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाली खेलों को भी शामिल किया गया है। 

उन्होंने कहा कि इन खेलों के द्वारा पंजाब को खेल के क्षेत्र में नयी दिशा मिलेगी क्योंकि इन मुकाबलों में खिलाड़ियों को अपने खेल हुनर को निखारने का मौका मिलेगा।श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि दो महीनों बाद जब यह खेल महांकुंभ समाप्त होगा तो तब खिलाड़ियों के अंदर यकीनी तौर पर एक नया जोश और जज़्बा देखने को मिलेगा जिससे आने वाले समय में राज्य के बड़ी संख्या में खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विलक्षण प्राप्तियाँ दर्ज करेंगे।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि संगरूर ज़िले ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है और उनको पूरा यकीन है कि ‘‘खेडां वतन पंजाब दियां’’ में भी ज़िले के खिलाड़ी सबसे अग्रणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन खेलों के ज़रिये पंजाब को ओलम्पिक सहित दूसरे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मुकाबलों में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को भरोसा दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खेल को उत्साहित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों की हर संभव मदद के लिए वचनबद्ध है। 

समागम के दौरान नामवर खिलाड़ियों ने मशाल जगाने की रस्म अदा की और रोलर स्केटिंग की खिलाडी नवनीत कौर ने शपथ ग्रहण की रस्म अदा की। इसके बाद माता राज कौर सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की तरफ से योग की पेशकारी की जबकि जिम्नास्टिक के करतबों और गत्तके के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रिवायती लोक नाच गिद्दे और भंगड़े की पेशकारी भी शानदार रही।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD