Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऑस्ट्रेलिया की T20 World Cup टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी, टिम डेविड ने मिचेल स्वेप्सन की जगह ली

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Pat Cummins, Tim David, Mitchell Swepson, Australian Squad, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 01 Sep 2022

Last updated on: Sep 01, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मेजबानी में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है जिसमें सिंगापुर में जन्मे और पर्थ में पले-बढे टिम डेविड को लेग स्पिनर मिचेल स्वेप्सन की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

ऑस्ट्रेलिया टी 20 विश्व कप का पिछला चैंपियन है। पैट कमिंस न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज चूकने के बाद टीम में लौटे हैं जबकि एडम जम्पा भी अपने बेटे यूजीन के जन्म के बाद टीम में शामिल किये गए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया ने मध्यक्रम के बल्लेबाज टिम डेविड को टीम में शामिल किया है। विश्व कप से पहले सितंबर में भारत में तीन टी20 मैचों के दौरे पर भी डेविड टीम में रहेंगे और यह उन्हें पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने का मौका प्रदान करेगा। 

सिंगापुर में जन्मे डेविड बीबीएल समेत विश्व की कई टी20 लीग में धाकड़ बल्लेबाजी के लिए नाम कमा चुके हैं और वह ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय या राजकीय अनुबंध के ढांचे से बाहर टीम में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 

वर्तमान में उनका ऑस्ट्रेलिया में इकलौता करार होबार्ट हरिकेंस टीम के साथ है और वह इससे पहले सिंगापुर के लिए 14 टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेल चुके हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, "वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और नैसर्गिक रूप से बड़े शॉट लगाते हैं। 

उनके आने से हमारी टी20 टीम में बल्लेबाजी की गहराई और बढ़ेगी।"इससे पहले भी पिछले सीजन श्रीलंका के विरुद्ध टीम में उन्हें शामिल करने की बात हुई थी लेकिन फिर यह फैसला लिया गया था कि उन्हें पीएसएल में मुल्तान सुल्तांस में खेलने दिया जाए ताकि उन्हें निरंतर मैच खेलने का मौका मिले। 

उस टूर्नामेंट में उन्होंने 194.40 के स्ट्राइक रेट और 39.71 के औसत से 278 रन बनाए थे और उसी दौरान उन्हें आईपएल में मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा। बेली ने कहा, "उनका सफर काफी अलग रहा है और यह एक उत्साहजनक बात है। 

किसी खिलाड़ी के लिए केवल फ्ऱैंचाइज क्रिकेटर होना शायद थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। शायद यह आगे और देखने को मिलेगा।"डेविड पिछले साल यूएई में विश्व कप जीतने वाली टीम से इकलौते बदलाव होंगे। वह उस टीम से लेग स्पिनर मिचेल स्वेप्सन की जगह लेंगे। 

चयनकर्ताओं के अनुसार घरेलू परिस्थितियों में अतिरिक्त स्पिनर की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब बड़ा सवाल यही होगा कि एकादश में डेविड को कैसे जगह दी जाए। एंर्डयू मैकडोनाल्ड के मुख्य कोच बनने के बाद स्टीवन स्मिथ, जिनकी बल्लेबाजी की शैली शायद टी20 क्रिकेट में उन्हें सबसे ज्यादा दबाव का पात्र बनाती है, अधिक स्वतंत्रता के साथ बल्लेबाजी करने लगे हैं। 

कार्यभार प्रबंधन के लिए डेविड वॉर्नर को भारत में होने वाले टी20 मैचों में आराम दिया गया है और टीम में उनकी जगह कैमरन ग्रीन खेलेंगे। 25 सितंबर को खत्म होने वाली इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की तैयारी के तहत अपने घर में अक्तूबर की शुरूआत में वेस्टइंडीज के साथ दो मैच और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच खेलेगा। 

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत 22 अक्टूबर को सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगा। ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम इस प्रकार है: आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Pat Cummins , Tim David , Mitchell Swepson , Australian Squad , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD