Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Kabul Blast में 2 की मौत, 3 घायल

Crime News, Crime News World, Kabul, Kabul Blast, Afghanistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 01 Sep 2022

Last updated on: Sep 01, 2022, 00:00 IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पुलिस जिले 17 में हुए एक विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने यह जानकारी दी। नफी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, "आज दोपहर पुलिस जिला 17 में विस्फोटक उपकरण ले जा रही टोयोटा कोरोला कार में विस्फोट हो गया, जिसमें दो देशवासियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।"

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि अधिक जानकारी प्रदान किए बिना, अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मी इलाके में पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी है। यह विस्फोट अफगानिस्तान से अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना की वापसी की पहली बरसी के मौके पर हुआ था। 

तालिबान द्वारा संचालित प्रशासन ने बुधवार को अमेरिका के पूर्व मुख्य सैन्य अड्डे बगराम में अमेरिकी सेना की हार और उनके अफगानिस्तान से हटने की पहली वर्षगांठ मनाई, जहां प्रशासन ने एक सैन्य परेड की व्यवस्था करके अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया।

 

Tags: Crime News , Crime News World , Kabul , Kabul Blast , Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD