Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उम्मीद है, Virat Kohli टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे : Ricky Ponting

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Virat Kohli, Ricky Ponting, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 31 Aug 2022

Last updated on: Aug 31, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान भारत के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कोहली ने लगभग डेढ़ महीने के ब्रेक के बाद क्रिकेट में वापसी की और 100वें टी20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन की पारी खेली, जहां भारत ने एक रोमांचक मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, "विराट को रन बनाते देखकर अच्छा लगा। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं कि उन्होंने ज्यादातर रन चेज करते हुए बनाए हैं। उनका रिकॉर्ड बताता है कि जब उनकी टीम रनों का पीछा कर रही होती है तो वह बेहतर खेल दिखाते हैं।"उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि फॉर्म में आने के लिए कई सारी चीजों के बारे में सोचना शुरू किया होगा, वह फिर से बेहतर महसूस करने लगे हैं। 

मुझे उम्मीद है कि हम उन्हें विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ करते हुए देखेंगे। मैं चाहता हूं कि विराट यहां (ऑस्ट्रेलिया में) मैदान पर रन बनाकर टूर्नामेंट में अग्रणी खिलाड़ियों में से एक बनें।"पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच की पूर्व संध्या पर कोहली ने ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि खराब फॉर्म से बाहर आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसके लिए वह मैदान में जाने जाते हैं। 

कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बनाया है। पोंटिंग ने याद किया कि उनके करियर के बाद के वर्षो के दौरान फॉर्म के लिए उनके अपने संघर्षो के साथ समानताएं थीं, एक ऐसा चरण जहां कोहली इस समय हैं। उन्होंने कहा, "हर खिलाड़ी इस दौर से गुजरता है। जब चीजें ठीक नहीं होती हैं और आप रन नहीं बना रहे होते हैं, तो खेल अचानक बहुत कठिन लगता है। 

मैंने अपने करियर के आखिरी कुछ वर्षो में इसका सामना किया, जहां मेरा करियर काफी तेजी से नीचे गिर रहा था। मैं जितनी मेहनत करता था, उसका फल मुझे नहीं मिल पाता था।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Virat Kohli , Ricky Ponting , T20 World Cup , T20 World Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD