Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

CSA टी20 लीग का नाम 'SA20' रखा गया, 19 सितंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Cricket South Africa, CSA, T20 Franchise League, SA20
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोहान्सबर्ग , 31 Aug 2022

Last updated on: Aug 31, 2022, 00:00 IST

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने अपनी नई टी20 फ्रेंचाइजी लीग को 'एसए20' नाम दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एसए20 के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 सितंबर को होगी। एसए20 खिलाड़ी नीलामी के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण रविवार शाम को दुनिया भर के वरिष्ठ और युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीकी प्रतिभाओं की सकारात्मक दिलचस्पी के साथ बंद हो गया।

आईपीएल फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली सभी छह टीमों, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, प्रिटोरिया कैपिटल्स, पार्ल रॉयल्स, एमआई केप टाउन, जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स और डरबन फ्रेंचाइजी ने पहले ही पांच खिलाड़ियों (पार्ल द्वारा चार, प्रिटोरिया और ईस्टर्न द्वारा दो-दो) को साइन कर लिया है। फ्रेंचाइजियों के पास कुल मिलाकर 20 लाख अमेरिकी डॉलर का पर्स है, जिसमें टीम अधिकतम 17 खिलाड़ी ले सकती है। 

छह टीमें सात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और दस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की सेवाएं प्राप्त कर सकती हैं, जिसमें प्लेइंग इलेवन में चार अंतरराष्ट्रीय और सात स्थानीय खिलाड़ियों को जगह मिलेगी। एसए20 ने विश्व स्तरीय अनुबंधित प्रोटियाज खिलाड़ियों के अलावा वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और अफगानिस्तान के राशिद खान के अलावा इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन, जोस बटलर और मोईन अली जैसे टी20 क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों को अनुबंधित किया है।

स्मिथ ने कहा, "एसए20, जनवरी 2023 में शुरू होगी, जिसकी उलटी गिनती शुरू हो गई और आज इस दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। हमें उम्मीद है कि प्रशंसक हमारे ब्रांड को पसंद करेंगे, क्योंकि हम एसए20 को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट से दक्षिण अफ्रीका को गर्व हो सकता है।"

एसए20 का सीधा मुकाबला यूएई के आईएलटी20 से होगा, जो अगले साल जनवरी से शुरू होने वाला है। दोनों लीग उस समय संचालित होंगी, जब आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) और बांग्लादेश की बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) भी होगी। एसए20 जैसी लीग के साथ दक्षिण अफ्रीका देश में फ्रेंचाइजी टी20 लीग शुरू करने का तीसरी बार प्रयास करेगा। अपने पिछले प्रयासों में, 2017 में ग्लोबल लीग टी20 शुरू करने का प्रयास विफल रहा था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Cricket South Africa , CSA , T20 Franchise League , SA20

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD