राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की | नवनिर्वाचित सांसद डॉ. मित्तल ने माननीय मंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर साकारात्मक चर्चा की |
उन्होंने माननीय केंद्रीय मंत्री जी को अवगत कराया कि एलपीयू का देश में सबसे अच्छा प्लेसमेंट रिकॉर्ड है, और इसे विश्व स्तर पर टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट 2022 रैंकिंग में शीर्ष 74 विश्वविद्यालयों में स्थान दिया गया है।
गौरतलब है कि पंजाब को शिक्षा का पसंदीदा स्थल बनाने में डॉ. मित्तल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिक्षा तथा उद्योग को एक करने की उनकी विचारधारा की सम्पूर्ण उच्च शिक्षा जगत में सराहना की जाती है।