Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्टार्क-जम्पा ने जिम्बाब्वे को किया ध्वस्त, ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mitchell Starc, Australia Vs Zimbabwe, ODI Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टाउंसविल , 31 Aug 2022

Last updated on: Aug 31, 2022, 00:00 IST

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (24 रन पर तीन विकेट) और लेग स्पिनर एडम जम्पा (21 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में बुधवार को 212 गेंद शेष रहते आठ विकेट से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। 

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 27.5 ओवर में मात्र 96 रन पर ढेर करने के बाद 14.4 ओवर में दो विकेट पर 100 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली। स्टीव स्मिथ ने नाबाद 47 और एलेक्स कैरी ने नाबाद 26 रन बनाये। 

जिम्बाब्वे के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करने वाले मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। जिम्बाब्वे की तरफ से शॉन विलियम्स ने सर्वाधिक 29 रन बनाये। जिम्बाब्वे की टीम 14 रन तक अपने शीर्ष तीन बल्लेबाज गंवाने के बाद मुकाबले में खड़ी नहीं हो सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए 100 रन तक भी नहीं पहुंच सकी। 

स्टार्क और जम्पा के तीन-तीन विकेट के अलावा कैमरून ग्रीन ने दो विकेट हासिल किये जबकि जोश हेजलवुड और एश्टन एगर को एक-एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया की पारी में स्मिथ ने 41 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mitchell Starc , Australia Vs Zimbabwe , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD