Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब में ‘खेल इंकलाब’ लाएंगी ‘‘खेडाँ वतन पंजाब दियाँ’’: विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा

करीब दो महीने चलने वाले खेल महाकुंभ में 5 लाख से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Amandeep Kaur Arora, Moga, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Khedan Vatan Punjab Dean
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 29 Aug 2022

Last updated on: Aug 29, 2022, 00:00 IST

हलका मोगा विधायक विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य की जवानी को नशों से हटाकर खेलों के साथ जोड़ने के उद्देश्य से करवाई जा रहीं ‘‘खेडाँ वतन पंजाब दियाँ’’ को नौजवानी में नया जोश भरने वाला प्रयास करार देते हुए कहा कि इससे राज्य में ‘‘खेल इंकलाब’’ आयेगा। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से शुरू होकर करीब दो महीने चलने वाले इस खेल महाकुंभ में राज्य के 5 लाख से अधिक उभरते हुए खिलाड़ी भाग लेंगे। भगवंत मान सरकार ने विजेताओं के लिए 6 करोड़ रुपए के ईनाम रखे हैं और सभी विजेता खिलाड़ी राज्य की ग्रेडेशन नीति में कवर होंगे।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन के अवसर पर आज मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जालंधर के गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम से इन खेलों का आग़ाज़ कर दिया गया है, जिससे सारा पंजाब खेल के रंग में रंग जायेगा। उन्होंने बताया कि 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक ब्लॉक स्तरीय मुकाबले शुरू हो जाएंगे। ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों के विजेता 12 सितम्बर से 22 सितम्बर तक ज़िला स्तरीय मुकाबलो में भिड़ेंगे और इन मुकाबलों के विजेताओं 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों में अपने जौहर दिखाएंगे।

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की सोच है कि किसी समय खेल में पहले नंबर पर रहे पंजाब को फिर से खेल में अग्रणी राज्य बनाया जाये और अपने इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने यह महाकुंभ बनाया है। खेल एवं युवा सेवा विभाग ने इन खेलों के लिए सुचारू प्रबंध किये हैं ताकि राज्य में खेल प्रतिभा और कौशल की खोज की जा सके, खेल का स्तर और ऊँचा उठाया जा सके और अधिक से अधिक लोगों को खेल के साथ जोडक़र सेहतमंद पंजाब की सृजना की जा सके। 

इस खेल महाकुंभ में ग्रेडेशन सूची वाली मान्यता प्राप्त 28 खेल में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-40 साल, 40-50 साल और 50 साल से अधिक कुल छह उम्र वर्ग में ब्लॉक स्तर से राज्य स्तर तक 5 लाख के करीब खिलाड़ी और पैरा-खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।  उन्होंने बताया कि खेल मेले में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी    www.punjabkhedmela2022.in पोर्टल पर 11 से 30 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर वॉलीबॉल, एथलैटिक्स, फ़ुटबॉल, कबड्डी (नेशनल स्टाइल), खो-खो और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। इसी तरह ज़िला स्तर पर ब्लॉक स्तरीय खेलों के अलावा हैंडबॉल, सॉफ्टबॉल, जूडो, रोलर स्केटिंग, गतका, किक बॉक्सिंग, हॉकी, नैटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, पावर लिफ्टिंग, लॉन टैनिस, कुश्ती, तैराकी, मुक्केबाज़ी, टेबल टैनिस और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले होंगे। 

राज्य स्तर पर ज़िला स्तरीय खेलों के अलावा तलवारबाजी, तीरअन्दाज़ी, निशानेबाजी, रोइंग, जिम्नास्टिक और शतरंज के मुकाबले होंगे।  उन्होंने बताया कि 41-50 साल और 50 साल से अधिक उम्र वर्ग में केवल टेबल टैनिस, लॉन टैनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और एथलैटिक्स के मुकाबले होंगे और विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।  

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि राज्य में खेलों को प्रफुल्लित करने और खिलाडिय़ों का बनता मान-सम्मान करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान द्वारा पिछले दिनों राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले 23 खिलाडिय़ों को 9.30 करोड़ रुपए के नकद ईनामों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब खेलों में राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और खिलाडिय़ों के लिए विश्व स्तरीय खेल ढांचा मुहैया करवाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

 

Tags: Amandeep Kaur Arora , Moga , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Khedan Vatan Punjab Dean

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD