Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Serena Williams ने Danka Kovinic को हराया, Simona Halep बाहर

Sports News, Tennis, Tennis Player, Serena Williams, Danka Kovinic, Simona Halep, US Open
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयार्क , 30 Aug 2022

Last updated on: Aug 30, 2022, 00:00 IST

अपने शानदार करियर का आखिरी टूर्नामेंट खेल रही अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने मोंटेनेग्रो की डांका कोविनिच को 6-3, 6-3 से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि टूर्नामेंट के पहले अपसेट में पूर्व नंबर एक रोमानिया की सिमोना हालेप हार कर बाहर हो गयी हैं। सेरेना का बुधवार को दूसरे दौर में नंबर दो सीड एस्टोनिया की एनेट कोंटावेट से मुकाबला होगा।

23 ग्रैंड स्लैम खिताबों की विजेता सेरेना ने न्यूयार्क में 107 मैच जीत लिए हैं जिसमें से 102 जीत आर्थर एश स्टेडियम में आयी हैं। सेरेना ने लड़खड़ाती हुई शुरूआत की और पहले चार अंकों में से तीन गंवाए लेकिन फिर उन्होंने दो एस लगाते हुए वापसी की। कोविनिच का फोरहैंड नेट में उलझते ही सेरेना ने ओपनिंग गेम जीत लिया। 

उन्होंने दूसरा गेम भी 6-3 के अंतर से जीता और दूसरे दौर में जगह बना ली। सेरेना ने मैच के बाद कहा, "मैंने हमेशा खुद को इस कोर्ट पर सहज महसूस किया है। मैं जब भी इस कोर्ट पर उतरती हूं मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहती हूं। यहां के दर्शक जबरदस्त हैं जिससे मुझे मदद मिलती है।"अपने संन्यास के फैसले पर सेरेना ने कहा, "संन्यास लेने का फैसला काफी मुश्किल था। 

जब आपका किसी के प्रति इतना लगाव और प्यार हो तो उससे अलग होना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अब समय आ गया है। जीवन में कुछ और भी करने के लिए है। यह अब सेरेना 2.0 होगा।"इस बीच इस वर्ष के यूएस ओपन के पहले अपसेट में यूक्रेन की क्वालीफायर 20 वर्षीय दारिया स्निगुर ने रोमानिया की सिमोना हालेप को हरा दिया। 

अपना तीसरा डब्लूटीए मैच खेलते हुए स्निगुर ने हालेप को 6-2, 0-6, 6-4 से पराजित कर दिया। स्निगुर ने मैच के बाद कहा, "मैं बहुत खुश हूं मैं बहुत नर्वस थी लेकिन मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की।"

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Serena Williams , Danka Kovinic , Simona Halep , US Open

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD