Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

Virat Kohli ने ऑटोग्राफ्ड जर्सी पाकिस्तान के Haris Rauf को दी, वीडियो वायरल

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Haris Rauf, Asia Cup, Asia Cup 2022, Viral Video, Viral Photo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 30 Aug 2022

Last updated on: Aug 30, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ को एक ऑटोग्राफ्ड जर्सी देने की पहल को प्रशंसकों ने सराहा है और इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। एशिया कप में भारत की अपने उद्घाटन मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद विराट ने यह जर्सी राउफ को भेंट की। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने जैसे ही इस घटना का वीडियो पोस्ट किया, यह तुरंत ही वायरल हो गया। विराट को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत की पाकिस्तान पर पांच विकेट की जीत के बाद 28 वर्षीय तेज गेंदबाज से बातचीत करते देखा गया जिसके बाद विराट ने जर्सी पर हस्ताक्षर किये और इसे तेज गेंदबाज को गिफ्ट किया।

बीसीसीआई ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और ट्वीट किया , "मैच बेशक समाप्त हो गया लेकिन इस तरह के मौके चमकते रहेंगे। विराट की तरफ से दिल को छू देने वाली घटना जब उन्होंने पाकिस्तान के हारिस राउफ को हस्ताक्षरित जर्सी सौंपी।"हजारों फैंस ने ट्विटर का सहारा लेते हुए विराट की इस पहल की तारीफ की। 

एक फैन ने लिखा 'सम्पूर्ण पल' जबकि एक अन्य ने लिखा "वो चीजें जिन्हें हम प्यार करते है।"एक अन्य फैन ने लिखा "यही कारण है कि वह किंग है, महान क्रिकेटर है और एक महान इंसान है।"कोहली ने पाकिस्तान के 147 के स्कोर का पीछा करते हुए 35 रन बनाये और भारत ने दो गेंद शेष रहते जीत हासिल की।

राउफ का मैच पर कोई प्रभाव नहीं रहा। उन्होंने पाकिस्तान की पारी में नाबाद 13 रन बनाये और अपने चार ओवर में 35 रन लुटाकर कोई विकेट नहीं ले पाए।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Haris Rauf , Asia Cup , Asia Cup 2022 , Viral Video , Viral Photo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD