Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विद्युत विभाग ने पिछले छह महीनों के दौरान 1702 उम्मीदवारों को नौकरियाँ दीं

2314 अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Aug 2022

Last updated on: Aug 29, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले छह महीनों के समय के दौरान राज्य के 1702 उम्मीदवारों को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.टी.सी.एल.) में रोजग़ार मुहैया करवाया है। इसके साथ ही 2314 अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।  

पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार राज्य के अधिक से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ/रोजगार मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मौजूदा पंजाब सरकार द्वारा पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) में अब तक 889 लोवर डिविजऩ क्लर्क, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सब-स्टेशन अटैनडैंट्स आदि को सरकारी नौकरी मुहैया करवाई गई है। 

उन्होंने बताया कि अब तक नौकरी के दौरान जान गवांने वाले 86 कर्मचारियों के वारिसों को पी.एस.पी.सी.एल. में तरस के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.टी.सी.एल.) में जुलाई, 2022 तक 727 जूनियर इंजीनियर (सब-स्टेशन), असिस्टेंट सब-स्टेशन अटैनडैंट्स और असिस्टेंट लाईनमैन आदि को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।  

स. ई.टी.ओ. ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. में 624 नौजवानों को जे.ई. और क्लर्कों के पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उनको नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से जिक्र करते हुए बताया कि 1690 असिस्टेंट लाईनमैन्स को भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी हो चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य के योग्य नौजवान जल्द ही इन पदों पर नियुक्त होंगे।  

ऊर्जा मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार राज्य के सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर योग्य नौजवानों को रोजग़ार मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मौजूदा पंजाब सरकार ने सत्ता संभालते ही सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की हिदायतें दी थीं। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ महीनों के दौरान बड़ी संख्या में राज्य के नौजवानों को रोजग़ार मिलेगा।  

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD