Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हम दुआ कर रहे थे कि Hardik Pandya रन बनाएं : Bhuvneshwar Kumar

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Bhuvneshwar Kumar, Hardik Pandya, Asia Cup, Asia Cup 2022
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दुबई , 29 Aug 2022

Last updated on: Aug 29, 2022, 00:00 IST

भारत के वरिष्ठ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने खुलासा किया है कि टीम पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या के रन बनाने के लिए दुआ कर रही थी। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एशिया कप ग्रुप ए मैच में शानदार भिड़ंत देखने को मिली, जहां भारतीय टीम ने पांच विकेट से मैच को जीत लिया। 

पांड्या ने गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 17 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए और पांचवें विकेट के लिए रवींद्र जडेजा (29 गेंदों पर 35 रन) के साथ 52 रनों की साझेदारी कर भारत को शानदार जीत दिलाई। पांड्या ने मोहम्मद नवाज की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर छक्का लगाकर मैेच को समाप्त किया।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भुवनेश्वर ने कहा, "10 ओवर के बाद, मैच काफी टाइट हो गया। ऐसी स्थिति में खेल किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन हार्दिक और जडेजा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे उन्होंने क्रीज पर अपना शानदार जलवा बिखेरा।"मैं बस प्रार्थना कर रहा था, कि हार्दिक अपने प्रदर्शन के साथ इसी तरह जारी रहें और टी20 विश्व कप में भी इसी फॉर्म में रहें।

2022 अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन अब तक का साल पांड्या के लिए जबरदस्त रहा। चाहे वह आईपीएल हो या टी20 मैच हो। आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया और टीम को जीत की राह तक पहुंचाया। भारत की टी20 टीम में वापसी के बाद से पांड्या ने अपनी टीम को जीत की ओर ले जाने के लिए शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया है।

भुवनेश्वर खुद भारत के लिए गेंदबाजों की पसंद थे, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 4/26 के आंकड़े के साथ पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 147 रन पर समेट दिया। उन्हें तीसरे ओवर में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का अहम विकेट मिला, लेकिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि आजम के जल्दी आउट होने के बावजूद उनकी टीम ने अभी तक पाकिस्तान के बल्लेबाजों को काबू में नहीं रखा है।

उन्होंने आगे कहा, "एक बार बाबर के आउट होने के बाद हमने नहीं सोचा था कि पाकिस्तान की आधी टीम जल्दी सिमट जाएगी। वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन तकनीकी रूप से नौ अन्य बल्लेबाज अभी भी खेलने को बाकी थे। 

एक बार जब वह आउट हो गए, तो हमें पता था कि उनकी योजनाओं में गड़बड़ी होगी क्योंकि सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाला बल्लेबाज चला गया था।"एशिया कप 2022 में भारत का अगला मैच क्वालिफायर के विजेता हांगकांग के खिलाफ 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Bhuvneshwar Kumar , Hardik Pandya , Asia Cup , Asia Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD