Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

क्रिकेट में वापसी के बाद 'डायनामाइट' बनकर उभरे हार्दिक पांड्या : Rohit Sharma

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asia Cup, Asia Cup 2022, Ind Vs Pak, India Vs Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 29 Aug 2022

Last updated on: Aug 29, 2022, 00:00 IST

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप ग्रुप-ए मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस पल का इंतजार कर रहे थे। दो गति वाली पिच पर 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आखिरी छह ओवरों में 59 रन चाहिए थे, जहां टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

हालांकि, पांड्या जैसा बल्लेबाज जब क्रीज पर मौजूद हो तो टीम की सारी मुश्किलें जमींदोज हो जाती हैं। पांड्या ने 19वें ओवर में तीन चौके लगाकर टीम को जीत की राह पर ले गए। उन्होंने कुल 17 गेंदों पर 33 रन बनाए, जो कि नबाद रहे। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली और दोनों के बीच 29 गेंदों पर 52 रन की साझेदारी हुई।

अगर गेंदबाजी की बात करें तो पांड्या ने अपने चार ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि वरिष्ठ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 4 विकेट झटककर 26 रन दिए। वहीं, गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 147 रन पर आउट कर दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शेष दो विकेट लिए। 

रोहित ने मैच के बाद कहा, "हम जानते थे कि टीम मैच जीत सकती है। हमें विश्वास था और जब आपके पास यह विश्वास है, तो ये चीजें हो सकती हैं। यह लोगों को स्पष्टता देने के बारे में है, ताकि वे अपनी भूमिका अच्छी तरह से जान सके। हां, भारतीय गेंदबाजों ने पिछले एक साल में काफी लंबा सफर तय किया है और उन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों में अच्छी तरह से अनुकूलित किया है।"

रोहित ने पांड्या की हरफनमौला क्षमताओं की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "जब से हार्दिक ने वापसी की है, तब से वे अपनी शानदार फॉर्म में हैं। जब वह टीम का हिस्सा नहीं थे, तो उन्होंने अपने शरीर और अपने फिटनेस पर ध्यान दिया। उनकी बल्लेबाजी की गुणवत्ता हम सभी जानते हैं और उन्होंने वापसी के बाद अपने आप को डायनामाइट में बदला है।"

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी पांड्या की हरफनमौला क्षमताओं से हैरान थे, जबकि उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम वास्तविक ओवरों से 10 से 15 रन कम थी। जिस तरह से हमने पारी की शुरुआत की वह शानदार रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asia Cup , Asia Cup 2022 , Ind Vs Pak , India Vs Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD