Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी के हाथों फ़िल्म 'भारत के अग्निवीर' की घोषणा

Bhagat Singh Koshyari, Governor of Maharashtra, Mumbai, Bharat ke Agniveer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Aug 2022

Last updated on: Aug 26, 2022, 00:00 IST

महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम श्री भगत सिंह कोश्यारी के हाथों फिल्म "भारत के अग्निवीर की घोषणा की गयी। राज भवन में आयोजित हुये समारोह में महामहिम द्वारा फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया और फिर क्लेप देकर फिल्म के निर्माण की घोषणा की गयी। पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा निर्मित-निर्देशित की जा रही फिल्म की कहानी भारत सरकार द्वारा घोषित की गयी अग्निवीर स्कीम पर आधारित है। 

फिल्म में यह दर्शाया जाएगा कि यह योजना  देश व युवाओं के लिये कितनी लाभदायक है। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुये पुरुषोत्तम शर्मा कहते हैं कि जब भारत सरकार द्वारा अग्निवीर स्कीम की घोषणा की गयी तब अधिकतर लोगों ने इसका स्वागत किया और इसे सही करार दिया। दूसरी तरफ कुछेक ने विरोध किया और विरोध के नाम पर योजना का गलत प्रचार किया और हिंसा का मार्ग अपनाकर राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। 

युवाओं में योजना का दुष्प्रचार होता देख मुझे लगा कि फ़िल्म के माध्यम से युवाओं को इस योजना के बारे में सही ढंग मे समझाया जा सकता है और फिर फिल्म के निर्माण की योजना बनी।"फिल्म के निर्माण का स्वागत करते हुये महामहिम ने अपने भाषण में कहा, "यह बात लंबे समय से चलती आ रही है कि देश में युवाओं के लिये आर्मी की ट्रेनिंग आवश्यक हो। 

अब अग्निवीर योजना के तहत इस दिशा में देश ने कदम बढ़ा लिया है। अग्निवीर के तहत देश के सुरक्षा बलों को और ताकत मिलेगी और ताकत में इजाफा हुआ देख कोई भी देश हमारे देश को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। सच तो यह भी है कि राष्ट्र है तो हम हैं। ऐसे में राष्ट्र की सुरक्षा से कभी समझोता नहीं करना चाहिए। 

अग्निवीर योजना से युवाओं में देशभक्ति का जज्बा बढ़ेगा। साथ ही अनुशासन के प्रति और जागरुकता बढ़ेगी। मैं इस योजना पर बन रही फ़िल्म के लिये सफलता की कामना करता हूँ।" महंत रविन्द्र पुरी क्रिएशन व सत्या ऑनलाइन प्रोडक्शन के बैनर के तहत निर्मित की जा रही इस फिल्म के अन्य निर्माता हैं महेश प्रताप सिंह, विनीत गर्ग व डॉ. विजय मिश्रा। 

फिल्म की अधिकत्तर शूटिंग उत्तराखंड में की जाएगी और आर्मी द्वारा भी पूरा सहयोग देने की बात कही गयी है। फ़िल्म 23 जनवरी को प्रदर्शित करने की योजना है। फिलहाल कलाकारों के चयन की प्रक्रिया जारी है और फ़िल्म से जो आय होगी उसका 40 प्रतिशत आर्मी वेलफेयर फण्ड में दिया जाएगा।

 

Tags: Bhagat Singh Koshyari , Governor of Maharashtra , Mumbai , Bharat ke Agniveer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD