Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के लिए लिखा हार्दिक संदेश

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Virat Kohli, Mahendra Singh Dhoni, MS Dhoni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 26 Aug 2022

Last updated on: Aug 26, 2022, 00:00 IST

भारत के क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा है, जब वह धोनी के साथ उपकप्तान थे। एक महीने का ब्रेक लेने के बाद यहां एशिया कप के लिए टीम में वापसी कर रहे कोहली ने ट्वीट किया कि एमएसडी का डिप्टी होना उनके करियर का 'सबसे रोमांचक दौर' था और यह उनके दिल में एक 'विशेष' जगह होगी। 

कोहली 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार देर रात ट्वीट किया, "धोनी का भरोसेमंद डिप्टी बनना मेरे करियर का सबसे सुखद और रोमांचक दौर था। 

हमारी साझेदारी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। 7 प्लस 18 (हार्ट साइन)।"ट्वीट में '7' और '18' क्रमश: धोनी और कोहली की जर्सी संख्या को बताते हैं। 33 वर्षीय कोहली, 2014 में टेस्ट कप्तान के रूप में पदभार संभालने से पहले सभी प्रारूपों में धोनी के लंबे समय तक डिप्टी थे। 

कोहली 2017 में तीनों प्रारूपों में कप्तान बने। कोहली ने जर्सी नंबरों का विशेष उल्लेख '7' और '18' के रूप में '25' के साथ किया, जिस दिन 25 अगस्त को उन्होंने भावनात्मक संदेश लिखा था। ट्वीट के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की वह मोहाली में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 टी20 विश्व कप मैच की थी, जहां कोहली ने 51 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर मेजबान टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। 

कोहली एक महीने के ब्रेक के बाद एशिया कप की टीम में लौटे है। उन्हें इससे पहले वेस्टइंडीज के सफेद गेंद दौरे और जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय मैचों के लिए आराम दिया गया था। नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने एक भी शतक नहीं बनाया है। 

अगर कोहली 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, जिसे क्रिकेट की दुनिया में 'सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता' कहा जाता है, तो वह टी20 फार्मेट में 100वां मैच खेलेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Virat Kohli , Mahendra Singh Dhoni , MS Dhoni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD