Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत के लिए पाकिस्तान की शुरूआती साझेदारी को रोकना अहम : Scott Styris

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Scott Styris, India Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Aug 2022

Last updated on: Aug 25, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस का मानना है कि भारत के लिए 28 अगस्त को होने वाले एशिया कप के महामुकाबले में विरोधी टीम पाकिस्तान की शुरूआती साझेदारी को रोकना अहम होगा। दुबई में रविवार को होने वाले मुकाबले में क्रिकेट की दुनिया में 'सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता' की फिर से शुरूआत होगी, जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप ग्रुप ए में अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। 

पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप में आमने-सामने होने के बाद इन दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच होगा, जहां पाकिस्तान ने भारत पर दस विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। यह विश्व कप में उनकी पहली जीत थी। 

स्पोर्ट्स 18 पर 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो पर स्टायरिस ने कहा, "तो अगर आप पाकिस्तान को देखें तो वे मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की सलामी जोड़ी पर ज्यादा निर्भर करते हैं। इसलिए, वह शुरूआत में ही बेहतर करना चाहेंगे और फिर फखर जमान को पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वे स्पिनरों पर हमला करने के बारे में अधिक सोचेंगे। इसलिए भारत के लिए उनकी शुरूआती साझेदारी को रोकना अहम होगा। इसके बाद मध्यक्रम क्रम के बल्लेबाजों पर मैच जिताने की जिम्मेदारी होगी। लेकिन पाकिस्तान का मध्यक्रम इतना मजबूत नहीं है।"

पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बारे में पूछे जाने पर स्टायरिस ने महसूस किया कि वहां का वातावरण उनके लिए काम कर रहा है। भारत को हमेशा इस शीर्ष क्रम को लेकर चिंतित होना चाहिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Scott Styris , India Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD