Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

ईडी ने झारखंड के 'पावर ब्रोकर' Prem Prakash को किया गिरफ्तार, छापे में 2 एके-47 राइफल मिली थीं

Enforcement Directorate, ED, ED Arrested, Prem Prakash Arrest, Prem Prakash News, ED Raid, Jharkhand, Ranchi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 25 Aug 2022

Last updated on: Aug 25, 2022, 00:00 IST

ईडी ने झारखंड के चर्चित पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके डेढ़ दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर ईडी की बुधवार को छापामारी की थी। इस दौरान उसके रांची के हरमू कॉलोनी स्थित किराए के मकान से दो एके-47 राइफलें और 60 कारतूस बरामद किए गए थे। 

आधी रात तक चली छापामारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार सुबह उसे अदालत में पेश करने के पहले मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि प्रेमप्रकाश सत्ता और राज्य की टॉप ब्यूरोक्रेसी का बेहद करीबी रहा है। 

मनी लांड्रिंग मामले में उसके खिलाफ ईडी ने कई सबूत जुटाए हैं। बीते मई महीने में जब झारखंड की सीनियर आईएएस पूजा सिंघल, उनके पति और अन्य के ठिकानों पर ईडी ने मनरेगा घोटाले की रकम की मनी लांड्रिंग के मामले में छापा मारा और इसके बाद माइन्स डिपार्टमेंट के कई अफसरों से पूछताछ हुई तो प्रेम प्रकाश सहित दो-तीन पावर ब्रोकर के कनेक्शंस भी सामने आए। 

बीते 25 मई को भी उसके पांच ठिकानों पर छापामारी में कई दस्तावेज बरामद किए गए। इन छापों की भनक उसे पहले ही लग चुकी थी। इसलिए उसने अपने तमाम स्मार्टफोन नष्ट कर दिए थे। उस वक्त कई राउंड की पूछताछ के बाद ईडी ने उसे इस शर्त पर छोड़ दिया था कि दुबारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर वह हाजिर होगा। 

बाद में ईडी ने मोबाइल कंपनियों से उसके कॉल डिटेल्स हासिल किए और कई डिजिटल साक्ष्य भी इकट्ठा किया, तब उसके और उसके करीबियों के 18 ठिकानों पर बुधवार को दूसरी बार छापेमारी की गई। मूल रूप से बिहार के सासाराम का रहने वाला प्रेम प्रकाश सात-आठ साल पहले झारखंड आया और उसने सत्ता से लेकर ब्यूरोक्रेसी के गलियारे में जबर्दस्त रसूख हासिल कर ली। 

आलम यह था कि आईएएस-आईपीएस से लेकर बड़े-बड़े ब्यूरोक्रेट्स अपने तबादले से लेकर पोस्टिंग तक के लिए उसकी दरबार में हाजिरी बजाया करते थे। झारखंड की पिछली भाजपा सरकार से लेकर आज की गठबंधन सरकार में उसके रसूख में कभी कोई कमी नहीं आई। 

सबसे पहले 2015-16 में उसे राज्य के एक पूर्व चीफ सेक्रेटरी की कृपा हासिल हुई और उसे पूरे झारखंड में मिड डे मील के लिए अंडा सप्लाई का काम मिल गया। कहते हैं कि बैंक में काम करते हुए वह पहले बिहार के कुछ पॉलिटिशियन्स के संपर्क में आया और इसके बाद उनकी ब्लैक मनी को व्हाइट करने का काम करने लगा। 

उसने बिहार के एक बड़े नेता की मोटी रकम पर साफ किया और वहां से भागकर झारखंड आ गया। उसने यहां मिड डे मील में अंडा सप्लाई का ठेका हासिल किया। फिर उसकी अफसरों और राजनेताओं तक पहुंच बनी और ठेके-पट्टे मैनेज करने लगा। देखते-देखते वह झारखंड में सत्ता के गलियारे का सबसे रसूखदार पावर ब्रोकर बन गया।

 

Tags: Enforcement Directorate , ED , ED Arrested , Prem Prakash Arrest , Prem Prakash News , ED Raid , Jharkhand , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD