Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईसीसी वनडे रैंकिंग में Shubman Gill ने लगाई लंबी छलांग

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shubman Gill, ICC ODI, ODI Rankings, Dubai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 24 Aug 2022

Last updated on: Aug 24, 2022, 00:00 IST

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ समाप्त हुई तीन मैचों की सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों की नई आईसीसी वनडे रैंकिंग में 93 स्थान की छलांग लगाकर 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया, जिसमें 22 वर्षीय गिल 245 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 890 अंकों के साथ वनडे बल्लेबाजी लिस्ट में शीर्ष पर बने हुए हैं, जिसमें भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं। 

इस बीच, लॉर्डस में शुरूआती टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के मैच जीतने वाले प्रदर्शन ने उन्हें गेंदबाजी रैंकिंग में बढ़त दिलाने में मदद की है। रबाडा ने प्रोटियाज की जीत में शानदार प्रदर्शन किया। 

दाएं हाथ के गेंदबाज ने पहली बार लॉर्डस पर पांच विकेट लिए और मैच में कुल सात विकेट झटके। उनके प्रयासों ने न केवल दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका के शीर्ष पर अपनी बढ़त बनाए रखने में मदद की। 

इसने 27 वर्षीय रबाडा को नई टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। साथी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने मैच में छह विकेट लेकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया और वह गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में 14 स्थान की छलांग के साथ 25वें स्थान पर पहुंच गए। 

आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (891 रेटिंग अंक) और भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रवि अश्विन (842) अभी भी गेंदबाजों की सूची में सबसे आगे हैं, लेकिन रबाडा (836) ने टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार पारी में पांच विकेट हासिल किए। 

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान की छलांग के साथ 13वें स्थान पर आ गए, जबकि हमवतन मार्को जेनसन आलराउंडर की सूची में 17 पायदान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर काबिज हो गए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shubman Gill , ICC ODI , ODI Rankings , Dubai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD