Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जो भी टीम भारत-पाकिस्तान मैच जीतेगी, उसके सिर सजेगा एशिया कप का ताज : Shane Watson

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shane Watson, Asia Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 24 Aug 2022

Last updated on: Aug 24, 2022, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि 28 अगस्त को होने वाले एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच जो भी जीतेगा, वह इस एशिया कप का विनर भी होगा। दुबई में रविवार को होने वाले मुकाबले में क्रिकेट की दुनिया में 'सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता' की फिर से शुरूआत होगी, जब भारत और पाकिस्तान अपने एशिया कप ग्रुप ए अभियान की शुरूआत करेंगे। 

पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप में आमने-सामने होने के बाद इन दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा, जहां पाकिस्तान ने भारत पर 10 विकेट से जीत हासिल की। विश्व कप में उनकी इस तरह की पहली जीत थी। 

वाटसन ने कहा, "पहला मैच बहुत खास होने जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान को अब पूरा विश्वास है कि वे इस भारतीय टीम को हरा सकते हैं। मुझे लगता है, वास्तव में, जो कोई भी इस मैच को जीतेगा, वह आगे बढ़ेगा और एशिया कप जीतेगा।" 

वॉटसन ने कहा कि उन्हें भारत के एशिया कप जीतने का पूरा एहसास है और मुझे अभी लग रहा है कि भारत एशिया कप जीत जाएगा। उनके पास बहुत मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है, इसलिए उन्हें रोकना मुश्किल होगा। 

भारत ने पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 10 चरण में बाहर होने के बाद से 24 टी20 में से 19 जीते हैं, और कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में एक नए बल्लेबाजी ²ष्टिकोण को अपनाया हुआ है। 

वाटसन ने आगे कहा, "भारत एशिया कप में एक मजबूत टीम के रूप में उतरेगा। वे इतने मजबूत हैं और परिस्थितियों के आधार पर वे अनुकूल हो सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि भारत एशिया कप जीतेगा।"साथ ही, वॉटसन ने 28 अगस्त को पाकिस्तान के मैच जीतने की संभावना से इंकार नहीं किया। 

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पाकिस्तान भी भारत से जीत सकता है, क्योंकि लंबे समय के बाद भारतीय टीम के खिलाफ पहली बार जीत हासिल करने का आत्मविश्वास उन्हें मिला है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shane Watson , Asia Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD