Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आम आदमी सरकार ने सिर्फ़ पाँच महीनों में 17,313 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे : भगवंत मान

भगवंत मान ने पंजाब पुलिस में भर्ती हुए 4358 सिपाहियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Aug 2022

Last updated on: Aug 23, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी सरकार ने राज्य में सत्ता संभालने के बाद केवल पाँच महीनों में ही 17,313 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। यहाँ पंजाब पुलिस में नवनियुक्त 4358 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बाँटते समय जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न की है। 

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस पूरी भर्ती प्रक्रिया दौरान सिर्फ़ मेरिट ही एकमात्र मापदंड था। भगवंत मान ने आगे कहा कि पुलिस विभाग में खाली पड़े 5739 अन्य पदों पर भर्ती जल्द ही शुरू की जायेगी।नये भर्ती हुए सभी जवानों को पंजाब से अपराध और अपराधियों का ख़ात्मा करने के लिए अपनी कौशल को लगातार निखारते रहने के लिए कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व और संतोष की बात है कि नये भर्ती हुए जवान उच्च विद्या प्राप्त हैं, जो तकनीकी ज्ञान से परिपूर्ण हैं। 

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आज के तकनीकी युग में अपराध और अपराधियों से निपटने के लिए इन जवानों की उच्च विद्या काफ़ी मददगार साबित हो सकती है। भगवंत मान ने कहा कि अपराधी अपराध करने के लिए नयी-नयी तकनीकें अपना रहे हैं और इन अपराधियों और अपराध के साथ कार्य-कुशल तरीके से निपटने के लिए पुलिस जवानों को भी अपने हुनर और महारत को निखारते रहना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण नौकरी के लिए उच्च शैक्षिक योग्यता प्राप्त युवाओं के सफल होने के कारण उनको बेहद ख़ुशी हुई है। उन्होंने बताया कि कुल 4358 उम्मीदवारों में से 103 पोस्ट-ग्रैजुएट, 2607 ग्रैजुएट और 1648 सीनियर सेकंडरी पास हैं। भगवंत मान ने कहा कि कुल उम्मीदवारों में से 2930 उम्मीदवार 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जबकि 816 की उम्र 26 से 30 साल के बीच है। 

हर क्षेत्र में सफलता के झण्डे गाड़ रही लड़कियों को मुबारकबाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस में इस भर्ती दौरान लड़कियों के लिए कुल 33 प्रतिशत पद आरक्षित करने का विज्ञापन दिया गया था परन्तु लड़कियों ने कड़ी मेहनत से इससे भी अधिक पद हासिल किये हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रगतिशील और ख़ुशहाल समाज का निर्माण करने के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार लड़कियों की भलाई के लिए उनको मानक शिक्षा उपलब्धत कराने के लिए वचनबद्ध है। 

राज्य के गौरवमयी योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले 90 प्रतिशत से अधिक शहीद पंजाब के थे। इसी तरह पंजाब के बहादुर सैनिक आज भी देश की सरहदों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दे रहे हैं। भगवंत मान ने दृढ़ता के साथ कहा कि राज्य के जवान महान सिख गुरूओं की सोच को समर्पित हैं, जिन्होंने अत्याचार और अन्याय के खि़लाफ़ लड़ने की शिक्षा दी। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पुलिस में शामिल होना सिर्फ़ एक नौकरी नहीं, बल्कि यह देश की सेवा की भावना है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने कई कठिन हालातों में देश की सेवा की है और महान परम्पराओं को कायम रखा है। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि ये नये भर्ती हुए जवान पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के जवानों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए पुलिस बल को अत्याधुनिक प्रौद्यौगिकी के साथ लैस करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि सरहदी राज्य होने के कारण सदियों से पंजाब को दुश्मनों का सामना करना पड़ा है और हम भविष्य में भी दुश्मनों का दृढ़तापूर्वक सामना करना जारी रखेंगे। 

नये भर्ती हुए जवानों को भावुक संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने उनको जरूरतमंद लोगों को बिना किसी पक्षपात के न्याय दिलाने के लिए ड्यूटी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि जवानों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और पेशेवर वचनबद्धता के साथ निभानी चाहिए जिससे लोगों को किसी किस्म की परेशानी पेश न आए और वह राज्य में खुद को सुरक्षित महसूस करें। 

भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि नये भर्ती हुए जवान राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे समर्पण के साथ ड्यूटी करेंगे।नये भर्ती हुए जवानों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नौकरी के लिए उनका चयन कड़ी मेहनत और गंभीर दृष्टिकोण स्वरूप हुआ है। उन्होंने कहा कि ये नौजवान मेहनत करके ही इस नौकरी के हकदार बने हैं क्योंकि वे मेरिट के आधार पर कड़े मुकाबले में सफल हुए हैं। 

भगवंत मान ने आगे कहा कि और भी भर्ती ऐसी ही पारदर्शिता के साथ की जा रही है, जो जल्द ही मुकम्मल हो जायेगी।इससे पहले पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राज्य के पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।इस अवसर पर प्रमुख सचिव, गृह अनुराग वर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD