Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

Thailand Para Badminton : मनीषा रामदास, मनदीप कौर ने शानदार जीत दर्ज की

Badminton, Badminton Player, New Delhi, Thailand Para Badminton, Manisha Ramadass, Mandeep Kaur, Manisha Mandeep Wins
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2022

मनीषा रामदास और मनदीप कौर ने शानदार जीत दर्ज की, जिससे भारतीय दल ने हाल ही में संपन्न हुए थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2022 में चार स्वर्ण सहित 17 पदक जीते। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौर ने एक गेम से पिछड़ने के बाद मौजूदा विश्व चैंपियन मानसी जोशी को 22-20, 21-19, 21-14 से हराकर महिला एकल एसएल3 फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। 

मनीषा रामदास ने महिला एकल एसयू5 में जापान की केडे कामेयामा पर इसी तरह की जीत हासिल की। चैंपियनशिप में अपनी छाप छोड़ने वाली एक अन्य महिला शटलर नित्या सेरे सुमति सिवन थीं, जिन्होंने महिलाओं के एसएच6 स्वर्ण के लिए इंग्लैंड की राचेल चोंग को 21-9, 24-22 से हराया।

जोशी ने महिला युगल एसएल3-एसयू5 और मिश्रित युगल एसएल3 - एसयू5 स्पधार्ओं में क्रमश: अपने साथी शांथिया वी. और रूथिक रघुपति के साथ दो और रजत पदक जीते।भगत-कदम की जोड़ी ने जीता गोल्ड पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने पहली बार एक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया और पुरुष युगल एसएल3-एसएल4 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

भगत-कदम की जोड़ी ने इंडोनेशिया की स्टार जोड़ी द्वियोको द्वियोको और फ्रेडी सेतियावान को सीधे गेमों में 21-18, 21-13 से मात दी। कदम ने कहा, "स्वर्ण पदक के साथ अपनी युगल साझेदारी शुरू करना बहुत अच्छा है। 

यह एक महत्वपूर्ण टूनार्मेंट था और हमने थाईलैंड चैंपियनशिप 2022 से पहले कुछ समय के लिए एक साथ प्रशिक्षण लिया है। और परिणाम उपयोगी रहा है।"हालांकि, भगत और कदम दोनों को अपने-अपने व्यक्तिगत स्पधार्ओं में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

 

Tags: Badminton , Badminton Player , New Delhi , Thailand Para Badminton , Manisha Ramadass , Mandeep Kaur , Manisha Mandeep Wins

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD