Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शाहीन आफरीदी के Asia Cup से बाहर होने से मुसीबत में पाकिस्तान : Wasim Akram

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Wasim Akram, Asia Cup, Shaheen Shah Afridi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2022

Last updated on: Aug 23, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम का मानना है कि आगामी एशिया कप से पहले चोट के कारण शाहीन शाह आफरीदी का बाहर होना बाबर आजम की टीम के लिए एक बड़ा झटका है। 2018 में अपने डेब्यू के बाद से आफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय खेल के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

उन्होंने 40 टी20 मैचों में 47 विकेट लिए हैं और 2021 टी20 विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की 10 विकेट की जीत में उन्होंने चार ओवरों में 3/31 विकेट लिए थे। अकरम ने कहा, "शाहीन आफरीदी को पाकिस्तान टीम द्वारा बहुत मिस किया जाएगा। 

नई गेंद से विकेट लेने के कारण वह महत्वपूर्ण रहे हैं। इस प्रारूप में, यदि आपको विपक्ष को रोकना है, तो यह शुरूआती विकेट लेकर किया जा सकता है और यही वह करते आए हैं। वह सभी प्रारूपों में विकेट टू विकेट गेंदबाजी करते हैं, चाहे कोई भी बल्लेबाज हो।

"उन्होंने कहा, "वह बहुत सुसंगत है और सभी प्रारूपों में पाकिस्तान का मुख्य गेंदबाज है। इस बात की काफी आलोचना हुई, जब उन्हें ब्रेक नहीं दिया गया और उसका भार प्रबंधन नहीं किया जा रहा था। लेकिन वह केवल 22 वर्ष के हैं और चोट के कारण बाहर होना पड़ा है।"

आफरीदी को श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में चोट लग गई थी और तब से वह एक्शन से बाहर हैं। अकरम ने आगे पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण पर अपनी चिंता व्यक्त की, जिसमें अब आफरीदी की अनुपस्थिति के कारण विविधता की कमी हो गई है। 

नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, जो पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं, हसनैन, हारिस रऊफ और आलराउंडर मोहम्मद वसीम जैसे 150 प्लस तेज गेंदबाजों के पास गति है। वे एक अच्छे गेंदबाजी आक्रमण हैं। 

लेकिन वे सभी राइट हैंडर्स हैं और बाएं हाथ का तेज गेंदबाज न होने से टीम के पास विविधता की कमी हो गयी है।" बल्लेबाजी विभाग में, पाकिस्तान का नेतृत्व कप्तान बाबर आजम करेंगे, जो सभी प्रारूपों में शानदार फॉर्म में हैं। 

भारत के बल्लेबाज विराट कोहली के साथ आजम की तुलना के बारे में पूछे जाने पर अकरम ने महसूस किया कि दोनों के बीच किसी भी तरह का तुलना करना जल्दबाजी होगी।उन्होंने कहा, "यह (तुलना) स्वाभाविक है। 

जब हम खेलते थे, मुझे याद है कि लोग इंजमाम-उल-हक की तुलना राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर से करते थे। इससे पहले, यह जावेद मियांदाद-सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ और जहीर अब्बास के बीच होता था। 

यह स्वाभाविक है, जैसा आपने कहा कि बाबर तीनों प्रारूपों में बहुत सुसंगत रहे हंै, क्योंकि उनके पास अच्छी तकनीक है, इसलिए वह इतना सुसंगत रहे हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Wasim Akram , Asia Cup , Shaheen Shah Afridi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD