Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

बाबर आजम को आउट करने के लिए एक विशेष प्लान की जरूरत: Scott Styris

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Scott Styris, Babar Azam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2022

Last updated on: Aug 23, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस को लगता है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शानदार फॉर्म में हैं, उन्हें आउट करने के लिए गेंदबाजों को एक विशेष प्लान बनाने की जरूरत होगी। आजम सभी अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों की शीर्ष तीन रैंकिंग में शामिल होने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। 

सफेद गेंद वाले क्रिकेट के शीर्ष रन-स्कोरर बाबर आगामी एशिया कप के दौरान एक्शन में दिखाई देंगे, जहां पाकिस्तान 28 अगस्त को दुबई में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से भिड़ेगा। वह पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 10-विकेट की जीत में प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे, जहां उन्होंने 52 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी जोड़ीदार मोहम्मद रिजवान (79) के साथ अटूट साझेदारी की। 

स्टायरिस ने स्पोर्ट्स 18 पर 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो में कहा, "बाबर को आउट करने के लिए विशेष प्लान की जरूरत है। मुझे लगता है कि आप सब यही कहेंगे कि अगर भारत को जीतना है, तो बाबर आजम को आउट करना जरूरी होगा। 

वह बेहतरीन स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं।"उन्होंने कहा, "तो बाबर आजम के लिए इस तरह की रणनीति बनाई चाहिए। मुझे लगता है कि वह एक शानदार बल्लेबाज हैं और मुझे यकीन नहीं है कि उन्हें कोई कैसे आउट करेगा। 

मुझे लगता है कि उनके सामने निडर होकर आपको गेंदबाजी करनी होगी।"पाकिस्तान अपने तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के बिना एशिया कप 2022 में प्रवेश कर रहा है, जो चोट के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। 

स्टायरिस ने महसूस किया कि आफरीदी की अनुपस्थिति प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हर टीम के सभी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए एक अच्छी खबर है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Scott Styris , Babar Azam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD