Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने हलका पंचकूला के गांवों में जनसम्पर्क की शुरूआत की

कहा- विरोधी भी मानते हैं कि सगंठनात्मक रूप से मजबूती में इनेलो पार्टी का कोई मुकाबला नहीं है

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने सोमवार को हलका पंचकूला के दस गावों में जनसम्पर्क की शुरूआत की। उन्होंने पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम से कार्यक्रम की शुरूआत कर बिल्ला, बुंगा, रत्तेवाली, अनीपुर, भरेली, बरवाला, भौली, प्यारेवाला, खटौली और कोट गांव की चौपाल में जाकर लोगों से रूबरू हुए और लागों से सीधा संवाद किया।

इनेलो सुप्रीमो ने अपने संबोधन में कहा कि विरोधी भी मानते हैं कि संगठनात्मक रूप से मजबूती में इनेलो पार्टी का कोई मुकाबला नहीं है। आज भाजपा गठबंधन सरकार की कार्य प्रणाली से प्रदेश किसान, मजदूर, कमेरा, दुकानदार, छोटा व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग बुरी तरह से त्रस्त हैं और विकल्प के रूप में इनेलो की तरफ आस लगाए हुए है। भाजपा गठबंधन सरकार की नीयत में खोट है जिस कारण लोगों की भलाई करने के बजाय प्रदेश को लूटने में लगे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बहुत जल्द परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी, सत्ता परिवर्तन होगा और आप राज-पाट के मालिक बनेंगे। इनेलो की सरकार बनने पर जिन्होंने प्रदेश को लूटा है उन्हें जेल में बंद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारा किसी से न कोई द्वेष है और न कोई भेदभाव है, न ही किसी से कोई व्यक्तिगत और राजनीतिक स्वार्थ है। हम स्वर्गीय जननायक देवी लाल के सपनों को पूरा करना चाहते हैं जिससे देश और प्रदेश की जनता का भला किया जा सके। उन्होंने स्वर्गीय जननायक चौधरी देवी लाल की जयंती पर 25 सितंबर को फतेहाबाद में होने वाली सम्मान दिवस रैली का न्योता दिया और नौजवानों, महिलाओं समेत सभी को अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD