Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एशिया कप में चमत्कार की उम्मीद नहीं, टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी करना लक्ष्य : Shakib Al Hasan

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shakib Al Hasan, Asia Cup, T20 World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

बांग्लादेश के नए कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा है कि 27 अगस्त से यहां शुरू हो रहे एशिया कप में उन्हें किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं है। बांग्लादेश एशिया कप में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खराब प्रदर्शन के साथ उतर रहा है और इस साल की शुरूआत में महमूदुल्लाह के तीन साल के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद शाकिब को टीम की अगुवाई करने का एक और मौका दिया गया है।

शाकिब की टीम छह टीमों के टूर्नामेंट में अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप बी में है और यह ऑलराउंडर प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार के चमत्कार की उम्मीद नहीं कर रहा है। शाकिब ने आईसीसी के हवाले से कहा, "मेरा कोई लक्ष्य नहीं है। 

मेरा एकमात्र लक्ष्य है कि हम टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकें और इसके लिए यही तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर कोई सोचता है कि मैं एक या दो दिनों में चीजों को बदल सकता हूं या कोई और इसे बदलने के लिए आएगा, तो हम गलत सोचते हैं।

"35 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "यदि आप व्यावहारिक रूप से सोचने में सक्षम हैं, तो हमारा असली विकास तब देखा जाएगा जब टीम तीन महीने के बाद विश्व कप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।"बांग्लादेश ने ओमान और यूएई में पिछले साल के टी20 विश्व कप के बाद से सिर्फ दो 20 ओवर के मैच जीते हैं और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनकी सबसे हालिया श्रृंखला जीत लगभग 12 महीने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर हुई थी। 

वहीं, बांग्लादेश ने कभी एशिया कप नहीं जीता है, वे 2012, 2016 और 2018 में तीन बार उपविजेता रहे हैं, जिसमें प्रत्येक अवसर पर शाकिब शामिल थे। दिग्गज इस बार किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं कर रहे हैं और कहा कि युवा खिलाड़ियों को धैर्य से काम करना होगा। 

एशिया कप में बांग्लादेश अपना पहला मैच 30 अगस्त को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद, वह 1 सितंबर को दुबई में श्रीलंका से भिड़ेगा। 

बांग्लादेश टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, परवे हुसैन, हुसैन एमोन, नूरुल हसन सोहन और तस्कीन अहमद।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shakib Al Hasan , Asia Cup , T20 World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD