Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

यूपी में ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत

Hadsa, Hadsa India, Uttar Pradesh, Saharanpur, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सहारनपुर , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की रात ट्रक के एक मारूति वैन में टक्कर मारने की घटना में चार लोगों की घटनास्थल मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

मृतकों में 4 महिलाएं हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मिजार्पुर क्षेत्र के कुछ लोग गर्भवती महिला को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने सहारनपुर गए थे और रविवार की देर रात एक मारूति वैन पर सवार हो कर लौट रहे थे। 

इसी दौरान दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर विपरित दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने मारूति वैन को जोरदार ठोकर मार दी। पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

उन्होंने बताया कि घटना में एक महिला घायल हुई हैं, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आदिल (25), मशकूर (26), आसमा (24), रुखसार (32), रिहाना (38) और सुल्ताना (35) के रूप में की गई है। जबकि घायल फुरकाना का इलाज चल रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Uttar Pradesh , Saharanpur , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD