Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Imran Khan आतंक-रोधी कानून के तहत गिरफ्तारी से बचने के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंचे

Imran Khan, Islamabad, Pakistan, Former Prime Minister of Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) का रुख किया और अपने खिलाफ दर्ज एक आतंकी मामले में गिरफ्तारी से पहले जमानत मांगी। खान के वकीलों, फैसल चौधरी और बाबर अवान के जरिए राजधानी की शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई थी। 

उनके निजी आवास बानी गाला के सामने रविवार देर रात पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ता लगभग आमने-सामने आ गए थे। द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई प्रमुख के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। 

यहां शनिवार को एक रैली के दौरान इस्लामाबाद पुलिस के एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को धमकाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम (एटीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

इस बीच, गृह मंत्रालय ने मामला दर्ज होने के बाद खान को गिरफ्तार करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से लिखित अनुमति मांगी है। सूत्रों के अनुसार, पीटीआई अध्यक्ष गिरफ्तारी से बचने के लिए बानी गाला छोड़ चुके हैं, लेकिन पार्टी नेताओं ने दावा किया कि खान अभी भी अपने घर पर हैं।

फिलहाल उनके ठिकाने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तारी सत्तारूढ़ गठबंधन में सभी दलों की सहमति से की जाएगी। इस बीच, पीपीपी नेता और पूर्व अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने गिरफ्तारी का विरोध किया है, क्योंकि उनका मानना है कि इससे सत्तारूढ़ गठबंधन को राजनीतिक नुकसान होगा।

 

Tags: Imran Khan , Islamabad , Pakistan , Former Prime Minister of Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD