Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत ने जिम्बाब्वे को 161 पर निपटाया, शार्दुल ठाकुर ने झटके तीन विकेट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shardul Thakur, Ind Vs Zim, 2nd ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 20 Aug 2022

Last updated on: Aug 20, 2022, 00:00 IST

टीम में लौटे शार्दुल ठाकुर (38 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में शनिवार को 38.1 ओवर में 161 रन पर निपटा दिया। पिछले मैच के हीरो दीपक चाहर की जगह टीम में शामिल किये गए ठाकुर ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सात ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट झटके। 

मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा को एक-एक विकेट मिला। दो खिलाड़ी रन आउट हुए। जिम्बाब्वे की तरफ से शॉन विलियम्स में 42 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाये जबकि रायन बर्ल ने 47 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 39 रन बनाये। 

मेजबान टीम अपने चार विकेट 31 रन पर गिर जाने के बाद फिर वापसी नहीं कर सकी। ओपनर इनोसेंट काइया और सिकंदर राजा ने 16-16 रन बनाये। पहले मैच के बाद आज दूसरे मैच में भी जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी खास नहीं रही। 

नियमित कप्तान क्रेग इर्विन की अनपुस्थिति में रेजिस चकाब्वा बल्लेबाजी में भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए और दो रन ही बना सके। मधेवीरे और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सिकंदर रजा भी टीम में कोई योगदान नहीं कर पाए। रायन बर्ल और शॉन विलियम्स ने जरूर थोड़ी चुनौती दी। 161 रनों पर जिम्बाब्वे की टीम ऑल आउट हो गई।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shardul Thakur , Ind Vs Zim , 2nd ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD