Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इस्कान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मुरलीवाले के दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब

बच्चों द्वारा पेश की गई श्री कृष्ण जन्मलीला, माखन चोरी लीला, पूतना का वध, रासलीला, गौचरन लीला ने सभी को किया मंत्रमुगध

International Society for Krishna Consciousness, ISKCON, Sri Krishna Janamashtami festival, Sri Krishna Janamashtami, Janamashtami
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Aug 2022

Last updated on: Aug 19, 2022, 00:00 IST

चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण जी के दर्शन किए व लड्डू गोपाल जी के झूले को झुलाया। इस अवसर पर मंदिर में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं के लिए आयोजित अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास व मंदिर के सह-अध्यक्ष प्रेम प्रभू दास जी ने बताया कि मंदिर में श्री लड्डू गोपाल और श्री राधामाधव का दिव्य झूला लोगों के लिए विशेष आकृष्ण का केंद्र बनना। इस शुभ अवसर पर, श्री श्री राधा माधव को एक शानदार नई वस्त्र (पारंपरिक पोशाक) से सजाया गया था और भक्तों ने भगवन की झलक पाकर आनंदित महसूस किया। 

इस मौके शहर की कई प्रमुख शख्सियतों ने मंदिर पहुंचकर भगवान कृष्ण जी के दर्शन किए।उन्होंने बताया कि इसके अलावा मंदिर को फूलों एवं फैंसी लाइटों से सजाया गया है। वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पूरा दिन मंत्रमुगध करने वाला कीर्तन, श्री लड्डू गोपाल का 108 कलश अभिषेक, श्री राधामाधव की 108 प्रदीप आरती, श्री राधामाधव को 108 भोग अर्पण किए गए। 

इसके अलावा दूध, घी व विभिन्न प्रकार के फूलों के रस से श्री राधा माधव का शानदार महा अभिषेक हुआ। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी समारोह श्री-श्री राधा माधव की मंगला आरती के साथ शुरू हुआ, जो सुबह 4.30 बजे हुई, जिसके पश्चात तुलसी आरती, सेक्टर 36 में नगर कीर्तन, एवं इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस के संस्थापक आचार्य कृष्ण कृपा मूर्ति ए.सी. भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद की गुरु-पूजा हुई।

मंदिर प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि तकनीकी प्रगति से प्रभावित दुनिया में अपने बच्चों को वैदिक ज्ञान में परिपूर्ण अपने सांस्कृतिक से जुडऩे के लिए कई कल्चर प्रोग्राम आयोजित हुए। इस दौरान 120 स्कूली बच्चों द्वारा 12 लघूनाटक, नृत्य आदि सहित श्री कृष्ण जन्म की विभिन्न लीलाएं, नृत्य, गायन, छंदों और नाटकों के माध्यम से लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रंग में मंत्रमुगध किया गया। 

बच्चों द्वारा पेश की श्री कृष्ण की उपस्थिति (जन्म) लीला, माखन चोरी लीला, पूतना का वध, रासलीला, गौचरनलीला (अपने दोस्तों के साथ गायों को चराना) तथा भगवद गीता से संस्कृत छंदों का पाठ की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मंदिर प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि आज भारत और दुनिया भर में लाखों लोग भगवान श्री कृष्ण की महिमा के लिए प्रार्थना, पूजा और भक्ति गीत समर्पित करने के लिए इक_ा होते हैं। 

घटते चंद्रमा (रोहिणी नक्षत्र के तहत अष्टमी तिथि) के आठवें दिन की अर्ध रात्रि को ,भगवान के सर्वोच्च व्यक्तित्व, श्री कृष्ण के इस दुनिया में अवतरण को चिह्नित करने के लिए, श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है,जो कि उनका आविर्भाव दिवस कहलाता है। लगभग 5000 साल पहले, श्री कृष्ण भारत के उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र के रूप में प्रकट हुए थे। 

यह त्यौहार इस दुनिया में, उनके मूलरूप में द्विभुजा सुंदर ग्वाल बाल के रूप में स्वागत के आगमन के लिए मनाया जाता है। वे कृष्ण जिनकी त्वचा श्याम वर्ण की है, वे एक बांसुरी बजाते हैं और अपने सबसे अंतरंग और प्यार करने वाले भक्तों के साथ मनोरंजन का आनंद लेते हैं।समारोह का समापन आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के एक भव्य उत्सव में विस्तृत महाआरती के साथ हुआ, जिसे भक्तों द्वारा श्री गुर्वष्टकम गाते हुए किया गया।

 

Tags: International Society for Krishna Consciousness , ISKCON , Sri Krishna Janamashtami festival , Sri Krishna Janamashtami , Janamashtami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD