Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

खेडां वतन पंजाब दीयां : मीत हेयर द्वारा चार ज़िलों का दौरा करके पंजाब खेल मेले की तैयारियों का जायज़ा

खेल मंत्री ने मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ज़िला प्रशासन के साथ की मीटिंगें

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Vatan Punjab Dian, Punjab Khed Mela, Department of Sports and Youth Services, Raj Kamal Chaudhury, Rajesh Dhiman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Aug 2022

Last updated on: Aug 17, 2022, 00:00 IST

राज्य में खेल के स्तर को और ऊँचा उठाने, प्रतिभा और हुनर की खोज करने, भाईचारा और सदभावना पैदा करने, अधिक से अधिक लोगों को खेल से जोड़ने और सेहतमंद पंजाब की सृजना करने के मंतव्य से खेल विभाग की तरफ से 29 अगस्त से करवाए जा रहे पंजाब खेल मेला-2022 की ज़मीनी स्तर पर तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज चार जिलों का दौरा किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी और खेल डायरैक्टर राजेश धीमान भी साथ उपस्थित थे।

खेल मंत्री ने मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला का दौरा करते हुये ज़िला प्रशासन, खेल विभाग और जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य में फिर खेल सभ्याचार पैदा करने और खेल में पंजाब की छिन चुकी शान फिर बहाल करने की वचनबद्धता पर चलते हुये ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के विषय के अंतर्गत ‘पंजाब खेल मेला- 2022’ करवाया जा रहा है। 

खेल मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री 29 अगस्त को जालंधर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन वाले मनाए जाते राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर कर रहे हैं।श्री मीत हेयर ने कहा कि इस खेल महाकुंभ में ग्रेडशन सूची वाली मान्यता प्राप्त खेल में अलग-अलग उम्र ग्रुपों में ब्लाक स्तर से राज्य स्तर तक 5 लाख के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह खेल मेला दो महीने तक चलेगा। खेल मेले में पैरा स्पोर्टस वाले खिलाड़ी के लिए भी मुकाबले होंगे।

 ब्लॉक स्तरीय टूर्नामैंट 1 सितम्बर से 7 सितम्बर, 2022 तक, ज़िला स्तरीय टूर्नामैंट 12 सितम्बर से 22 सितम्बर, 2022 तक और राज्य स्तरीय टूर्नामैंट 10 अक्तूबर से 21 अक्तूबर, 2022 तक होंगे।खेल मंत्री ने बताया कि राज्य स्तर के मुकाबलों में पहले स्थान पर आने वालों को 10 हज़ार रुपए नकद इनाम और सर्टीफिकट, दूसरे स्थान पर आने वालों को 7 हज़ार रुपए और सर्टिफिकेट और तीसरे स्थान पर आने वालों को 5 हज़ार रुपए और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। कुल 6 करोड़ रुपए की इनाम राशि बांटी जायेगी। सभी विजेता खिलाड़ी राज्य की ग्रेडशन नीति में कवर होंगे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Vatan Punjab Dian , Punjab Khed Mela , Department of Sports and Youth Services , Raj Kamal Chaudhury , Rajesh Dhiman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD