Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इनेलो सरकार बनने पर युवाओं को योग्यता के आधार पर देंगे नौकरी, चाहे मुझे फांसी हो जाए : औमप्रकाश चौटाला

पूर्व सीएम ने कहा: इनेलो सरकार बनने पर हर बच्चे को देंगे मुफ्त शिक्षा

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहाबाद , 17 Aug 2022

Last updated on: Aug 17, 2022, 00:00 IST

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता बेसब्री से विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रही है। आने वाले चुनावों के बाद प्रदेश में इनेलो की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। 

स्कूल में पढ़ने वाला विद्यार्थी अगर बीमार हो जाता है तो उसका मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। वोट की राजनीति से परे हटकर हर पढ़े-लिखे युवा को उसकी योग्यता के आधार पर नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक साजिश व षड्यंत्र के तहत उन्हें 10 साल जेल भिजवाने का काम किया। 10 साल की बजाय उन्हें साढ़े 10 साल तक जेल में रखा गया। 

उनका कसूर केवल इतना था कि उन्होंने इनेलो सरकार के समय 3206 पढ़े-लिखे युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर जेबीटी अध्यापक लगाने का काम किया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर हर बच्चे को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी, चाहे इसके लिए मुझे फांसी पर ही क्यों न चढ़ा दें। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मान दिवस समारोह रैली की तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। फतेहाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार को फतेहाबाद की नई अनाज मण्डी में आयोजित इनेलो  की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

बैठक को राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, युवा इनेलो प्रदेश प्रभारी कर्ण चौटाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, इनेलो राष्ट्रीय महासचिव सुनैना चौटाला व आरएस चौधरी, पूर्व मंत्री शाम सिंह राणा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य युद्धवीर सिंह आर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, जिला प्रभारी जसबीर सिंह जस्सा, वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र दरियापुर, इनेलो जिला प्रधान बलविन्द्र सिंह कैरो, प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, फतेहाबाद हलका अध्यक्ष जग्गा जैलदार, हलका प्रभारी अंगद ढिंगसरा, रतिया हलकाध्यक्ष बीकर सिंह हड़ौली, टोहाना हलकाध्यक्ष हरि सिंह डांगरा, युवा जिलाध्यक्ष अजय रोहज, युवा जिला प्रभारी राजेश भाकर, जिला मीडिया प्रभारी यश तनेजा, शहरी अध्यक्ष रमेश अरोड़ा, पप्पू जाखल, अंग्रेज लाली, रमेश लाली, महिला विंग जिलाध्यक्ष सुमनलता सिवाच, शंकर लाल ओढ, बलदेव दरियापुर, दलीप कथूरिया, राजेश शर्मा एडवोकेटए सतीश अरोड़ा, अनु सूरा, राधूराम अयाल्की, संकल्प कायत, राजेन्द्र ढाका सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनेलो जिला प्रधान बलविन्द्र सिंह कैरो व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने इनेलो के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हरियाणा में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, इनेलो की सरकार बनेगी। परिवर्तन की यह लहर केवल हरियाणा में ही नहीं रहेगी, दूसरे प्रदेशों के लोग भी इसकी नकल करेंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसान, मजदूरों ने अपनी एकता की बदौलत शक्ति का प्रदर्शन कर इस सरकार को काले कानूनों को बदलने के लिए मजबूर कर दिया। 

उन्होंने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था खेती पर टिकी है। अगर किसान खुशहाल है तो देश मालामाल है और अगर किसान कंगाल है तो देश का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इस सरकार से देश का हर वर्ग दु:खी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार नहीं लुटेरों का गिरोह है। 

जाने-अनजाने में इन लोगों का दांव लग गया और अब ये लोग देश की दौलत को लूटने में लगे है। इन्होंने ऐसे कानून बनाए हैं जिससे योजनाबद्ध तरीके से इस देश की मेहनतकश लोगों का पैसा मु_ीभर औद्योगिक घरानों के पास जा रहा है। किसान को न खाद, पानी व बिजली मिल रही है और न ही अच्छे बीज मिल रहे हैं। 

इसके बावजूद अगर किसान की भरपूर फसल हो जाए तो सरकार द्वारा उसे एमएसपी पर खरीदा नहीं जाता। सरकार किसानों से उनकी फसल सस्ते में खरीदती है और बाद में उससे बने उत्पादों को महंगे दामों पर बेचकर देश की जनता को लूटा जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत व नीति दोनों खराब है, इस सरकार से दु:खी जनता इस कुशासन के अंत का निर्णय ले चुकी है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार व कांग्रेस से दु:खी है। जनता चौधरी देवी लाल और औमप्रकाश चौटाला के राज को याद कर रही है। लोग इनेलो से जुड़ना चाहते हैं, एक बार फिर इनेलो की सरकार चाहते हैं। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और कहा कि 25 अगस्त के बाद वे स्वयं फतेहाबाद, रतिया व टोहाना के एक-एक गांव का दौरा कर लोगों को इस रैली का निमंत्रण देंगे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला स्वयं 1 से 11 सितम्बर तक दो-दो जिलों की कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से रैली के साथ-साथ आदमपुर उपचुनाव की तैयारियों में भी जुटने का आह्वान किया।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD