Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज दीपक चाहर के लिए कड़ी परीक्षा : Sanjay Manjrekar

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sanjay Manjrekar, Deepak Chahar, T20 WC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Aug 2022

Last updated on: Aug 18, 2022, 00:00 IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अब कमेंटेटर संजय मांजरेकर का महसूस करना है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज आगामी टी20 विश्व कप में चयन के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर के सामने कड़ी परीक्षा के समान होगी। 

चाहर चोटों के कारण पिछले फरवरी से ही क्रिकेट एक्शन से बाहर चल रहे हैं और गुरूवार को इस सीरीज के हरारे में हो रहे पहले मैच से वापसी कर रहे हैं। वह इस समय 27 अगस्त से यूएई में होने वाले एशिया कप के लिए वैकल्पिक खिलाड़ियों में शामिल हैं। 

मांजरेकर ने कहा, "यह समय फिटनेस के चलते दीपक चाहर की कड़ी परीक्षा लेगा और यदि वह 50 ओवर सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते है जैसा वह वर्षों से करते आये हैं जब आप उन्हें टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में देखते हैं।

"स्पोर्ट्स 18 के 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' कार्यक्रम में मांजरेकर ने कहा, "मेरा मतलब है कि उनके पास अद्भुत नंबर हैं। यदि आप टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को याद करें तो वह आज के भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर कुमार का युवा रूप, जो गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकता है।

"मांजरेकर का महसूस करना है कि टी20 विश्व कप में चाहर का चयन केवल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की मौजूदगी से ही रुक सकता है। भुवनेश्वर ने 29 टी20 मैचों में 32 विकेट हासिल किये हैं और उनका इकोनॉमी रेट 6.73 ही रहा है। 

इनमें से 16 विकेट पॉवरप्ले में आये हैं। यही वह पक्ष है जहां चाहर खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा प्रभावशाली नजर आते हैं। उन्होंने कहा, "डेथ ओवर में गेंदबाजी करने में वह उतने निरंतर नहीं हैं लेकिन गेंदबाजी का यह ऐसा पहलू है जिसमें वह बेहतर से बेहतर होते जा रहे हैं। 

टी20 विश्व कप की प्लेइंग एकादश में उतरने से दीपक चाहर को केवल भुवनेश्वर कुमार की मौजूदगी ही रोक सकती है क्योंकि वह गेंदबाजी में भुवनेश्वर जैसे ही हैं।"मांजरेकर ने साथ ही कहा, "वे अन्य तेज गेंदबाजों की तलाश कर सकते हैं लेकिन दीपक चाहर ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें उन्हें ध्यान में रखना चाहिए।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sanjay Manjrekar , Deepak Chahar , T20 WC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD