Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

Uttar Pradesh में ऑनर किलिंग, पिता और भाई ने मिलकर की लड़की की हत्या

Crime News, Crime News India, Uttar Pradesh, Meerut, Honor killing Meerut
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेरठ , 18 Aug 2022

Last updated on: Aug 18, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से ऑनर किलिंग की एक घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय एक लड़की की उसके पिता व छोटे भाई ने परिवार की इज्जत की खातिर बेरहमी से सिर काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि लड़की के पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लड़की के भाई और मां को भी हिसरात में लिया गया है। 

12 अगस्त को शव बरामद किए जाने के 5 दिन बाद पुलिस ने मामले को सुलझा लिया। पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता शाहिद कुरैशी ने जुर्म कबूल कर लिया है। बताया गया कि उसकी पुत्री सानिया पड़ोस के वसीम नाम के युवक से प्रेम करती थी। 

जिस युवक से उसे प्रेम था, उसके पढ़े-लिखे न होने और दूसरी जाति होने की वजह से सानिया के घर के सभी लोग इसके खिलाफ थे। घर वालों की मर्जी के खिलाफ वह कई बार उस युवक के पास जा चुकी थी। इससे गुस्साए पिता और भाई ने 11-12 अगस्त की दरम्यानी रात को सिर काटकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद लाश को एक चादर मे लपेटकर साइकिल से लिसाड़ीगेट थाना अंतर्गत न्यू इस्लामनगर कब्रिस्तान के पास नाले में फेंक दिया था। 

पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में सख्ती किए जाने पर वह टूट गया। उसकी ही निशानदेही पर पुलिस ने लड़की का सिर और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किए हैं। 

लड़की की मां और भाई को पुलिस ने हिरासत मे लिया है। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया, "12 अगस्त को लिसाड़ीगेट थाना अंतर्गत न्यू इस्लामनगर कब्रिस्तान के पास नाले में मिले युवती के सिर कटे शव की पहचान सानिया के रूप में हुई है, जो शालीमार गार्डन निवासी शाहिद की बेटी थी।

"उन्होंने कहा, "पिता ने अपनी बेटी को मारने की बात कबूल कर ली है, क्योंकि वह दूसरी जाति मे शादी करना चाहती थी। लोगों ने सार्वजनिक रूप से उसका अपमान करना शुरू कर दिया था। हत्या में लड़की का छोटा भाई भी शामिल है और हमने दोनों पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया है।

"उन्होंने कहा, "लड़की की मां और भाई सहित अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है कि घटना में किन-किन सदस्यों की भागीदार रही है।"

 

Tags: Crime News , Crime News India , Uttar Pradesh , Meerut , Honor killing Meerut

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD