Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती : Glenn McGrath

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Glenn McGrath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Aug 2022

Last updated on: Aug 15, 2022, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को लगता है कि अगले साल भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज खेलना पैट कमिंस की टीम के लिए काफी बड़ी चुनौती होगी। मैक्ग्रा ने पाकिस्तान और श्रीलंका की टेस्ट दौरों के लिए आस्ट्रेलिया के हालिया प्रदर्शन की भी सराहना करते हुए कहा कि टीम उपमहाद्वीप की स्थितियों को समझने लगी है।

आस्ट्रेलिया फरवरी-मार्च 2023 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के हिस्से के रूप में भारत का दौरा करेगा, जिसका उद्देश्य उस देश में श्रृंखला जीतना है, जहां उन्होंने अक्टूबर-नवंबर 2004 में 2-1 की जीत के बाद कभी जीत हासिल नहीं की है। टीम ने मार्च में पाकिस्तान में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी और जुलाई में श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से ड्रॉ कराया था। 

मैक्ग्रा ने क्रिकेट डॉट कॉम के हवाले से कहा, "निश्चित रूप से आस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत में आना, अच्छा प्रदर्शन करना और श्रृंखला जीतना है। हम 2004 में ऐसा करने के लिए भाग्यशाली थे। भारत में जीतने के लिए आपको अच्छी योजनाएं बनानी होंगी। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को टनिर्ंग पिचों के अनुकूल होना सीखना होगा। 

साथ ही गेंदबाजों को उन परिस्थितियों में गेंदबाजी करना सीखना होगा।"उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि आईपीएल के साथ, बहुत सारे खिलाड़ी नियमित रूप से यहां भारत में रहे हैं और इसलिए उन्हें परिस्थितियों का अनुभव भी है।"मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम, श्रीलंका और पाकिस्तान में अपने प्रदर्शन से यह समझने लगी है कि कैसे उपमहाद्वीप के विकेटों पर खेलना है। 

भारत अभी भी अंतिम चुनौती है। मुझे लगता है कि वे इसके लिए तैयार हैं। मैक्ग्रा ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें भारतीय परिस्थितियों में गेंदबाजी में बड़ी सफलता मिली है। भारत में अपने आठ टेस्ट मैचों में, उन्होंने 21.3 के औसत से 33 विकेट चटकाए, जिनमें से 14 विकेट 2004-05 की श्रृंखला में आए थे। भारतीय परिस्थितियों में सफल होने के लिए विदेशी गेंदबाजों के लिए आवश्यक चीजों के बारे में पूछे जाने पर मैक्ग्रा ने गेंद के साथ नियंत्रण और लंबाई के अनुकूल होने की क्षमता पर जोर देने को कहा।

उन्होंने कहा, "आपको बस एक योजना बनाने की जरूरत है। आस्ट्रेलिया में पिचें तेज और उछाल वाली होती हैं ताकि आप उन अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी कर सकें। लेकिन भारत की पिचें थोड़ी अलग है, जिस पर बिना योजना के गेंदबाजी करना आसान नहीं है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Glenn McGrath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD