Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टेनिस केनेडियन ओपन Pablo Carreno Busta ने Hubert Hurkacz को फाइनल में हराया

Sports News, Tennis, Tennis Player, Pablo Carreno Busta, Hubert Hurkacz, Canadian Open Final
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मांट्रियल , 15 Aug 2022

Last updated on: Aug 15, 2022, 00:00 IST

स्पेन के पाब्लो कॉरेनो बूस्ता ने एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकाज को हराकर अपना पहला एटीपी 1000 खिताब जीत लिया। स्पेनिश खिलाड़ी इस तरह यह खिताब जीतने वाले पहले गैर वरीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह कारनामा 2002 में गुइलेर्मो कनास ने किया था। 

डीपीए के अनुसार, बूस्ता ने रविवार को आठवीं सीड हरकाज को 3-6 6-3 6-3 से चौंकाया। टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने वाले बूस्ता ने सेमीफाइनल में डेन इवांस को कड़े संघर्ष में हराकर अपने पहले एटीपी 1000 फाइनल में जगह बनायी थी। बूस्ता को हरकाज के पहले सेट में कई एसिस के प्रभावशाली प्रदर्शन से जूझना पड़ा। उनकी छठे गेम में सर्विस भी टूट गयी।

लेकिन बूस्ता ने दूसरे सेट में निर्मम शुरूआत की और जल्द ही 3-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने दूसरा सेट 6-3 से जीतकर मैच में 1-1 की बराबरी कर ली। निर्णायक सेट में विश्व के 10वें नंबर के खिलाड़ी हरकाज ने अच्छी शुरूआत की लेकिन एक और बार सर्विस गंवाने से उनकी लय बिगड़ गयी और बूस्ता जीत की मंजिल पर पहुंच गए।

इस परिणाम से बूस्ता का मनोबल ऊंचा होगा जो फ्रेंच ओपन और विम्बलडन के पहले दौर में और ऑस्ट्रेलियन ओपन के राउंड 16 में बाहर हो गए थे जबकि साल का आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन इस महीने के आखिर में शुरू होना है।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Pablo Carreno Busta , Hubert Hurkacz , Canadian Open Final

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD