वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व बॉलीवुड कलाकार राज बब्बर द्वारा लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के समर्थन में रोड शो निकालकर वोट मांगे गए। रोड शो संगीत सिनेमा से शुरू होकर भगवान चौक, प्रताप चौक, जनता नगर, गिल रोड से होता हुआ आत्म नगर व दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से गुजरा। इस अवसर पर बब्बर भी बिट्टू के समर्थन में उमड़ी भीड़कर देखकर हैरान रह गए।बब्बर ने कहा कि यहां लुधियाना के लोगों का बिट्टू के पक्ष में दिख रहा समर्थन उनकी उम्मीद से बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि लुधियाना के लोगों ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है, जिसके लिए वह ऋणि हैं। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू को वोट देने की अपील की। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरिन्दर मोदी पर निशाना साधते हुए बब्बर ने कहा कि मोदी ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। जिन्होंने बनारस पहुंचने पर वहां के बुनकरों को कहा कि वह उनका गुजरात के पतंग वालों की तरह जीवनस्तर ऊंचा करेंगे। जबकि गुजरात में गरीब पतंग निर्माताओं की दयनीय हालत से हर कोई परिचित है। मोदी के आने से पहले पतंग वालों का बिजनेस 3500 करोड़ रुपए का था, जो आज 700 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि सारी कमाई बिचौलिए खा रहे हैं और पतंग निर्माताओं की हालत पतली हो चुकी है।
बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस ही लुधियाना का विकास कर सकती है। बिट्टू ने कहा कि उनके दादा जी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह ने लुधियाना का औद्योगिक विकास किया था। वह अकाली-भाजपा शासनकाल में खत्म हो चुकी लुधियाना की इंडस्ट्री को दोबारा से अपने कदमों पर खड़ा करेंगे। बिट्टू ने लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की। नशाखोरी के संबंध में उन्होंने कहा कि जिन अकालियों को लोगों ने उनके हितों की रक्षा करने के लिए सत्ता सौंपी थी, वही अकाली नशों का प्रसार के जरिए उनके युवा बच्चों को जहर बांट रहे हैं। उद्योगों को बंद होने या दूसरे राज्यों में पलायन करने पर मजबूर कर दिया गया है, बेरोजगारी का आलम यह है कि पढ़े-लिखे युवा रोजगार के अवसर न मिलने कारण निराश हैं।इस दौरान जगह-जगह पर लोगों द्वारा रोड शो पर फूल बरसाए गए। बिट्टू व राज बब्बर के गले में फूलमालाएं डाली गईं, उन्हें मिठाइयां खिलाईं गईं। कई जगह लोगों ने रोड शो को रोककर बिट्टू का स्वागत किया। जिनका उन्होंने पूरे सम्मान से आदर प्रगट किया।इस अवसर पर अन्यों के अलावा मलकीयत सिंह दाखा, के.के. बावा, गुरदेव लापरां, पप्पी पराशर, गुरकीरत कोटली, सुशील मल्होत्रा, पवन दीवान, अमरजीत सिंह टिक्का, गुरचरण सिंह, राकेश शर्मा, शौंकी, मोहन सिंह भैणी, राजू जी.एन.ई., अनिल कुमार पप्पी, तिलक राज यादव, कुलङ्क्षवदर सिंह सैनी, हीरा लाल, नरेश शर्मा, ओम, अवतार सिंह कंडा, ओमकार चंद, बहादुर सिंह, प्रवीण शर्मा, बेदी सिंह ङ्क्षप्रस, जरनैल सिंह शिमलापुरी, पलङ्क्षवदर सिंह तगगड़, अनिल पप्पी, बचित्तर सिंह, मक्खन सिंह, विपन ङ्क्षसगला, अजय जौहर, निर्मला रानी, गुरदीप कौर, ङ्क्षप्रस जोहर, सतनाम सिंह, सचिन पाठक, राकेश मल्होत्रा, रजनीश रोमी भी मौजूद रहे।
भारी बहुमत से जीतेंगे बिट्टू: शकील अहमद
कांग्रेस महासचिव व पंजाब इंचार्ज शकील अहमद ने कहा कि लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू के पक्ष में हवा चल रही है और वह भारी बहुमत से जीतेंगे। स्थानीय पार्क प्लाजा में पार्टी सचिव हरीश चौधरी व अन्य नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अहमद ने कहा कि पंजाब व खासकर लुधियाना के लोग अकाली-भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का यह रोष बिट्टू को समर्थन के रूप में सामने आ रहा है। इसके अलावा पंजाब के लोग अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की कुर्बानी को भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिट्टू ने अपने दादा जी द्वारा दिखाए रास्तों पर चलकर नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कई आंदोलन चलाए हैं और पार्टी को उनकी जीत को लेकर पूरा विश्वास है। वहीं, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी के चुनाव न लडऩे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तिवारी स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते चुनाव नहीं लड़ पाए। उनकी सर्जरी हुई थी और सेहत के साथ न देने कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी तिवारी को राज्यसभा में भेजने पर विचार कर रही है।इस अवसर पर जस्सी खंगूड़ा, मलकीत सिंह दाखा, पवन दीवान, सुरिन्दर डावर, के.के. बावा, गुरकीरत कोटली भी मौजूद रहे।