Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पर लहराएंगे तिरंगा

15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागम की पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence, Har ghar Tiranga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Aug 2022

Last updated on: Aug 13, 2022, 00:00 IST

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने आज जिला स्तरीय समारोह संबंधी फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लेने के उपरांत दी। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने आज की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराने के बाद जहां परेड का निरीक्षण किया, वहीं परेड कमांडर डी.एस.पी माधवी शर्मा के नेतृत्व में पी.आर.टी.सी. जहानखेलां, पंजाब पुलिस, महिला पंजाब पुलिस, पंजाब होम गार्डज, पूर्व सैनिक, एन.सी.सी., गल्र्ज गाईड व स्काउटस की टुकडिय़ों ने मुख्य मेहमान को सलामी दी।  

इस मौके पर अलग-अलग स्कूलों के बच्चों की ओर से मास पी.टी. शो, सांस्कृतिक व देश भक्ति का कार्यक्रम भी पेश किया गया। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति का जज्बा उमड़ रहा था, जिसकी भरपूर प्रशंसा की गई।फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद पुलिस लाइन ग्राउंड में ही सिविल व पुलिस अधिकारियों के साथ प्रबंधों संबंधी बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने हिदायत की कि जिला स्तरीय समारोह के प्रबंधों में किसी किस्म भी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। 

 उन्होंने बताया कि समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस अलग-अलग विभागों में प्रशंसनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान डालने वाली संस्थाओं आदि को भी सम्मानित करेंगे। श्री संदीप हंस ने जिला वासियों को पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में आने की अपील की।

 उन्होंने कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व का विषय है कि हमारे देश की आजादी 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन, एस.पी.(मुख्यालय) श्री धर्मवीर सिंह, एस.डी.एम होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल व अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

                                      

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence , Har ghar Tiranga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD