Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बलबीर सिंह सीनियर का खेल जीवन आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणादायक रहेगा : मीत हेयर

खेल मंत्री ने लंदन ओलम्पिक्स के स्वर्ण पदक जीतने की 74वीं वर्षगाँठ महान हॉकी खिलाड़ी के परिवार के साथ साझा की

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Balbir Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Aug 2022

Last updated on: Aug 12, 2022, 00:00 IST

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का समूचा खेल जीवन आने वाली पीढिय़ों ख़ासकर नौजवान खिलाडिय़ों के लिए सदा प्रेरणादायक रहेगा। यह बात खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने लंदन ओलम्पिक खेल 1948 में भारतीय हॉकी टीम द्वारा जीते गए स्वर्ण पदक की 74वीं वर्षगाँठ उस टीम के अहम मैंबर रहे बलबीर सिंह सीनियर के यहाँ सैक्टर 36 स्थित परिवार के साथ उनके निवास पर बात करते हुए कही।  

खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब में फिर खेल का माहौल सृजन करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और इस दिशा में पंजाब के बड़े नामी खिलाडिय़ों के जीवन और उनकी उपलब्धियों को नौजवानों के लिए प्रेरणा-स्रोत बनाया जा रहा है। खेल विभाग खेल मुकाबलों में विजेता टीमों को सम्बन्धित खेल के महान खिलाडिय़ों के नाम पर ट्रॉफियाँ देने पर विचार कर रही है। 

पंजाब सरकार द्वारा बलबीर सिंह सीनियर को भारत रत्न देने के लिए केंद्र सरकार के पास सिफ़ारिश करेंगे।  मीत हेयर कहा कि 1947 में देश के आज़ाद होने के उपरांत 1948 में लंदन ओलम्पिक खेल में पहली बार आज़ाद भारत की हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता और पहली बार तिरंगा झंडा ओलम्पिक्स में लहराया गया और उस देश में लहराया जिसने भारत पर 200 साल से अधिक राज किया। 

बलबीर सिंह सीनियर का इस जीत में बड़ा योगदान था और उसके बाद भी दो ओलम्पिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन हैट्रिक पूरी की।  खेल मंत्री ने बलबीर सिंह सीनियर की बेटी सुशबीर कौर और पोते कबीर सिंह को बधाई देते हुए महान खिलाड़ी के साथ जुड़ी यादें साझा की। उन्होंने परिवार को बताया कि अगले साल लंदन ओलम्पिक्स के स्वर्ण पदक जीतने के 75 साल पूरे होने पर समारोह करवाया जाएगा।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Balbir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD