Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विराट कोहली के पास फॉर्म में वापसी आने का सुनहरा मौका : Mahela Jayawardene

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mahela Jayawardene, Virat Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Aug 2022

Last updated on: Aug 10, 2022, 00:00 IST

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का मानना है कि भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज विराट कोहली के पास फॉर्म में वापस आने का बहुत अच्छा मौका है। कोहली ने सोमवार को साथी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ यूएई में 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारत की टी20 टीम में वापसी की। 

कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बनाया हैं। वह जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे पर आखिरी बार टीम में वापस आए और उन्हें वेस्टइंडीज के सफेद गेंद के दौरे और जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी वनडे मैचों से आराम दिया गया। 

कोहली को 2021 विश्व कप के बाद से टी20 मैचों से ज्यादातर आराम ही दिया गया है। उन्होंने सिर्फ चार मैच खेले हैं। दो वेस्टइंडीज के खिलाफ और दो इंग्लैंड के खिलाफ। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए 16 पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक और कुल 341 रन बनाकर आईपीएल 2022 में साधारण प्रदर्शन किया है। 

जयवर्धने ने आईसीसी रिव्यू शो के नए एपिसोड में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विराट इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। मेरा मानना है कि विराट के पास इससे बाहर निकलने के लिए कई मौके हैं। 

उन्होंने अतीत में भी ऐसा किया है और मैंने मुझे यकीन है कि वह खराब फॉर्म से बाहर आ जाएंगे।"कोहली के अलावा, राहुल की वापसी से भारतीय प्रशंसकों की दिलचस्पी बढ़ेगी, जो मई में आईपीएल 2022 में भाग लेने के बाद से इंटरनेशनल मैचों से बाहर हैं। 

चोट ने उन्हें जून में घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर कर दिया था। उसके बाद उन्होंने जर्मनी में चोट की सर्जरी करवाई, जिससे उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर होना पड़ा। राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टी20 श्रृंखला के दौरान वापसी करने के लिए तैयार थे, लेकिन वह कोरोना संक्रमित हो गए, जिससे वह वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे का दौरा नहीं कर पाए। 

जयवर्धने को इस बात की चिंता है कि राहुल की शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेलने की कमी एशिया कप में उन्हें परेशान करेगी। जयवर्धने ने महसूस किया कि अगर राहुल एशिया कप के दौरान सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा नहीं करते हैं, तो भारत ऋषभ पंत के साथ ओपनिंग की ओर देखेगा, जिन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में दो बार ओपनिंग की थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mahela Jayawardene , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD