Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

अगर भविष्य में हार्दिक पांड्या टी20 टीम के कप्तान बनते हैं, तो हैरानी नहीं होगी : स्कॉट स्टायरिस

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya, Scott Styris
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Aug 2022

Last updated on: Aug 10, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस का मानना है कि अगर भविष्य में भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टी20 टीम की कप्तानी करेंगे तो किसी को हैरानी नहीं होगी। पिछले कुछ महीनों में एक लीडर के रूप में पांड्या ने बेहतर किया है। उन्होंने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी जिताया। 

जून में घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ड्रा 2-2 टी20 श्रृंखला के दौरान पांड्या को उपकप्तान बनाया गया था। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे की पांड्या भविष्य में टी20 के कप्तान बन सकते हैं। कई नियमितों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में, पांड्या ने जून में आयरलैंड पर 2-0 से टी20 श्रृंखला की जीत के लिए भारत की कप्तानी की और भारत को फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका में पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज पर 88 रनों की बड़ी जीत दिलाई।

स्टायरिस ने स्पोर्ट्स18 पर 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो पर कहा, "पांड्या को कप्तान बनाए जाने की बात हर तरफ चल रही है। वहीं, हार्दिक पांड्या ने हर बार अपने खेल से इससे साबित किया।"उन्होंने कहा, "हार्दिक पांड्या में निश्चित रूप से आज के खिलाड़ी का व्यक्तित्व है, जहां वे मैदान पर जाना चाहते हैं और अपना विस्तार करना चाहते हैं और अपने कौशल को दिखाकर कहना चाहते हैं कि वह कितने अच्छे हैं। 

पूरी टीम में हर कोई उस शैली के साथ खेल रहा है। इसलिए, मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर भविष्य में हम हार्दिक पांड्या को इस टी20 टीम का नेतृत्व करते हुए देखते हैं।"इससे पहले, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवां टी20 मैच रविवार को समाप्त होने के बाद, पांड्या ने कहा था कि वह भारतीय टीम में नियमित कप्तानी की भूमिका के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, "हां! क्यों नहीं? अगर मुझे भविष्य में मौका मिलता है, तो मुझे ऐसा करने में बहुत खुशी होगी, लेकिन अभी हमारे पास एशिया कप और विश्व कप है, जिस पर हमें पहले ध्यान देना है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya , Scott Styris

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD