Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में होना चाहिए था : Kris Srikkanth

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Kris Srikkanth, Axar Patel, Mohammed Shami, Asia Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Aug 2022

Last updated on: Aug 09, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई की चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष क्रिस श्रीकांत 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप के लिए अक्षर पटेल को टीम में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखे जाने से नाखुश हैं। 

उन्होंने कहा कि इस बात से पटेल को काफी दुख होगा कि वह भारतीय टीम में जगह ना बना पाए। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप में शानदार पारी खेली और महत्वपूर्ण विकेट लिए। अक्षर को 15 सदस्यीय टीम से बाहर करने के अलावा, श्रीकांत ने महसूस किया कि सोमवार को देर से घोषित की गई टीम बहुत अच्छी है, हालांकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी गेंदबाजी विभाग में होना चाहिए था। 

श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्लूज पर कहा, "मुझे लगता है कि टीम बहुत अच्छी है लेकिन मुझे लगता है कि हमें एक और मध्यम तेज गेंदबाज की आवश्यकता होगी। हम एक मध्यम तेज गेंदबाज के साथ जा रहे हैं। 

दो कलाई के स्पिनर ठीक हैं। मुझे अक्षर पटेल के लिए अफसोस है कि वह चूक गए हैं। मैं दीपक हुड्डा को टीम में शामिल करने को लेकर बहुत खुश हूं।"उन्होंने कहा, "दीपक हुड्डा के बारे में मुझे जो पसंद है वह अच्छे स्ट्राइक रेट से खेलते हैं। 

यह टीम एक शानदार टीम है। ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में अक्षर भी काफी असरदार साबित हो सकते थे। मैं सिर्फ एशिया कप के लिए नहीं कह रहा हूं, लेकिन हां, यह आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भी एक ब्लू प्रिंट होना चाहिए।

"श्रीकांत ने यह भी महसूस किया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एशिया कप के लिए टीम का हिस्सा होना चाहिए था।उन्होंने कहा, "अगर मैं चयन समिति का अध्यक्ष होता मेरी टीम में, शमी सचमुच होते। मुझे लगता है कि रवि बिश्नोई की जगह शमी को शामिल करता। 

लेकिन मुझे अभी भी विश्वास है कि मेरी टीम में अक्षर पटेल एक गंभीर दावेदार थे।"भारत के पूर्व विकेटकीपर और पूर्व मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे ने महसूस किया कि एशिया कप ने विराट कोहली को टी20 विश्व कप से पहले फॉर्म में वापस आने का एक बड़ा मौका दिया है।

उन्होंने कहा, "मैं अर्शदीप सिंह के लिए भी खुश हूं। वह आईपीएल और वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां वह प्लेयर ऑफ द सीरीज थे। हमे एक बाएं हाथ के गेंदबाज की तलाश थी, जो हमने अर्शदीप सिंह में पाया है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Kris Srikkanth , Axar Patel , Mohammed Shami , Asia Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD