Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रामीण विकास फंड के 1760 करोड़ रुपए के बकाए समेत पंजाब के लिए 2800 करोड़ का लाभ यकीनी बनाया

वित्तीय महत्ता के बकाया मुद्दों के हल के लिए केंद्रीय ख़ाद्य मंत्री के साथ मुलाकात

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Rural Development Fund, RDF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Aug 2022

Last updated on: Aug 08, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उठाये मसले पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुये केंद्रीय ख़ाद्य और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के मंत्री श्री पीयूष गोयल ने ग्रामीण विकास फंड का 1760 करोड़ रुपए जारी करने की बड़ी माँग मान ली है। केंद्रीय मंत्री को राज्य सभा सचिवालय में मिलने के उपरांत विवरण सांझा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा पिछले खरीफ की फ़सल और रबी के खरीद सीजन के लिए बकाया ग्रामीण विकास फंड के भुगतानों को जारी करने सम्बन्धी एक बड़ी माँग को स्वीकृत कर लिया गया और उपस्थित अधिकारियों को इस पर तेज़ी के साथ कार्यवाही करने के लिए कहा गया। 

उन्होंने कहा कि इससे पंजाब राज्य को 1700 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय लाभ होगा। इस सम्बन्धी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकत की और अहम तत्काल महत्व वाले अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की। विचार-विमर्श के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार की तरफ से उठाई माँगों पर तुरंत कार्यवाही करने का भरोसा दिया, जिससे पंजाब सरकार को सालाना 2800 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री ने एफ. सी. आई. को उपलब्ध ब्याज दरों पर पंजाब को ब्याज अदायगियों की अदायगी करने के फ़ैसले पर फिर से विचार करने की उनकी विनती को भी स्वीकृत कर लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के इस स्टैंड के साथ सहमति जताई कि वह ऐफसीआई, जिसको यूनियन की प्रभुसत्ता गारंटी का समर्थन है, को उपलब्ध ब्याज दरों पर कर्ज़ कभी भी प्राप्त करने के योग्य नहीं होगी। नतीजे के तौर पर मंत्री ने अपने अधिकारियों को अनाज की सालाना खरीद के लिए सस्ती कैश क्रेडिट लिमिटें प्राप्त करने के लिए पंजाब राज्य की पूरी मदद करने के लिए कहा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ़ैसले से पंजाब सरकार पर 1000 करोड़ सालाना के अनावश्यक वित्तीय बोझ से बचने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार की तरफ से दो महीने पहले गेहूँ की खरीद के लिए किये खर्चे की अपर्याप्त भरपायी का मामला भी उठाया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की तरफ से लेबर और बारदाने/ पीपी बैगों के लिए मंज़ूरशुदा दरों पर फिर विचार करने की विनती पर सकारात्मक समर्थन दिया और केंद्रीय ख़ाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के आधिकारियों को कहा कि वह इन आंकड़ों का राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मिलान करें। 

इस फ़ैसले के लागू होने से राज्य को 100 करोड़ से अधिक का लाभ होगा। अलग- अलग मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री के सकारात्मक रवैये के लिए धन्यवाद करते हुये मुख्यमंत्री ने उनको गेहूँ- धान के चक्र को तोड़ने के लिए, जिसने पंजाब में पानी के स्तर को बुरी तरह प्रभावित किया है, फसलों की विभिन्नता के सकारात्मक नतीजों का भरोसा दिया।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Rural Development Fund , RDF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD