Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सीडब्ल्यूजी : इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने जीता कांस्य पदक

Commonwealth Games 2022, Commonwealth of Nations, Commonwealth Games News, Commonwealth Games Medal Winners, CWG 2022, CWG 2022 Birmingham, Birmingham, Sports News, Cricket
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बर्मिघम , 07 Aug 2022

Last updated on: Aug 07, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड ने रविवार को एजबेस्टन में राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 में मेजबान इंग्लैंड पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज करके कांस्य पदक अपने नाम किया। रविवार को न्यूजीलैंड ने शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड को 20 ओवर में 110/9 पर रोक दिया और लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनते हुए, इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही, क्योंकि डैनी वायट और एलिस कैप्सी सस्ते में आउट हो गईं, जिससे उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 41 रन बनाए। लेकिन न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने नट साइवर को 27 रन पर आउट कर दिया, जिसके बाद इंग्लैंड की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। 

सोफिया, मैया बाउचर और कैथरीन ब्रंट ज्यादा योगदान दिए ही पवेलियन लौट गईं, क्योंकि न्यूजीलैंड की शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन जारी रहा। एमी जोन्स और सोफी एक्लेस्टोन तब इंग्लैंड के लिए कुछ अमूल्य रन बनाकर 37 रन की साझेदारी की, जिससे मेजबान टीम 100 के पार पहुंच गया। जोन्स ने 26 रन बनाए, जबकि एक्लेस्टोन ने 18 रन की पारी खेली।

इस प्रकार इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 110/9 का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड के लिए हेले जेनसेन 3/24, सोफी डिवाइन 2/11 ने विकेट चटकाए। सोफी ने फिर अपने ओपनिंग पार्टनर सूजी बेट्स के साथ मिलकर 54 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जिससे परिणाम पहले से तय हो गया। सूजी अंत में नट की गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गई, लेकिन उन्होंने पावर-प्ले में अपना काम कर दिया था। 

युवा जॉर्जिया प्लिमर लंबे समय तक नहीं टिक सकी, वह 4 रन बनाकर फ्रेया केम्प की गेंद पर कैच आउट होकर चलती बनीं। लेकिन सोफी ने अमेलिया केर ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से जीत दिलाने के लिए शानदार बल्लेबाजी की। सोफी 40 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिससे कीवी कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।

संक्षिप्त स्कोर :

इंग्लैंड 20 ओवर में 110/9 (नट साइवर 27, एमी जोन्स 26, हेले जेनसेन 3/24, सोफी डिवाइन 2/11) न्यूजीलैंड 11.5 ओवर में 111/2 (सोफी डिवाइन 51 नाबाद, अमेलिया केर 21 नाबाद, नट साइवर 1/8, फ्रेया केम्प 1/17)।

 

Tags: Commonwealth Games 2022 , Commonwealth of Nations , Commonwealth Games News , Commonwealth Games Medal Winners , CWG 2022 , CWG 2022 Birmingham , Birmingham , Sports News , Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD