Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा प्रोवाईडरज़ / एजुकेशन प्रोवाईडरज़ / एजुकेशन वलंटियरज़/ ई. जी. एस/. ए. आई. ई. और एस. टी. आर. वलंटियरज को सीधी भर्ती में ऊपरी उम्र हद में छूट देने का फ़ैसला

अब सीधी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में ले सकेंगे भाग

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Aug 2022

Last updated on: Aug 06, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज एक और मुलाजिम समर्थकी फ़ैसला लेते हुए शिक्षा प्रोवाईडरज़ / एजुकेशन प्रोवाईडरज़ / एजुकेशन वलंटियरज़/ ई. जी. एस/ ए. आई. ई. और एस. टी. आर. वलंटियरज को शिक्षा विभाग में ई. टी. टी. अध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए निश्चित उम्र हद में छूट देने का फ़ैसला किया है। सरकार के इस फ़ैसले से अब सीधी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बीते कई सालों से सरकार की अलग-अलग स्कीमों के अधीन शिक्षा प्रोवाईडरज़ / एजुकेशन प्रोवाईडरज़ / एजुकेशन वलंटियरज़/ ई. जी. एस. / ए. आई. ई. और एस. टी. आर. वलंटियरज की तरफ से पंजाब के सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दी जा रही हैं और सीधी भर्ती के लिए पंजाब सरकार की तरफ से तय उम्र हद की सीमा वह पार कर चुके हैं इसलिए उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उम्र हद में वृद्धि की माँग कर रहे थे।

स. बैंस ने बताया कि उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री पंजाब के समक्ष बहुत गंभीरता से उठाया था और मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से इसको हमदर्दी से विचारते हुये पंजाब सिवल सेवाएं (आम और सांझी सेवा शर्तें) नियम 1994 के नियम 19 ( ढील देने की शक्ति) के अंतर्गत इन नियमों के नियम 5 में छूट देते हुए प्रशासनिक विभाग में शिक्षा प्रोवाईडरज़ / एजुकेशन प्रोवाईडरज़ / एजुकेशन वलंटियरज़/ ई. जी. एस. / ए. आई. ई. और एस. टी. आर. वलंटियरज के पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को प्रशासनिक विभाग में भविष्य में आने वाले 5994 ई. टी. टी. के पदों के लिए अप्लाई करने के लिए ऊपरी उम्र सीमा में छूट देने को मंजूरी दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि मान सरकार के इस फ़ैसले से शिक्षा विभाग में काम करते लगभग 12 हज़ार शिक्षा प्रोवाईडरज़ / एजुकेशन प्रोवाईडरज़ / एजुकेशन वलंटियरज़/ ई. जी. एस. / ए. आई. ई. और एस. टी. आर. वलंटियरज अप्लाई कर सकेंगे और उनकी तरफ से जितने साल / महीने ठेके के आधार पर शिक्षा विभाग में काम किया गया है, उतने साल / महीने की ऊपरी उम्र सीमा में छूट मिलने योग्य होगी। स. बैंस ने बताया कि यह छूट सिफऱ् प्रशासनिक विभाग में भविष्य में आने वाले 5994 ई. टी. टी. के पदों की भर्ती के लिए केवल एक बार मिलने योग्य होगी।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD