Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अश्विन को T20 क्रिकेट में किफायती गेंदबाजी करने में महारत हासिल : Sanjay Manjrekar

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravichandran Ashwin, Yuzvendra Chahal, Sanjay Manjrekar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Aug 2022

Last updated on: Aug 05, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को लगता है कि रविचंद्रन अश्विन में टी20 क्रिकेट में बीच के ओवरों में विकेट लेने की क्षमता में थोड़ी कमी आ गई है, लेकिन उन्हें किफायती गेंदबाजी करने में महारत हासिल है। 

अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है। 35 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने शुरूआती मैच में दो विकेट लिए, जिससे भारत ने त्रिनिदाद में मेजबान टीम को 68 रन से हराया। स्पोर्ट्स 18 के शो पर मांजरेकर ने कहा, "मुझे लगता है कि इस दौरे (वेस्टइंडीज के) पर अश्विन का चयन एक शानदार फैसला था। 

भारतीय टी20 लीग में पिछले कुछ वर्षों में, अश्विन ने प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। मुझे अश्विन पसंद है, जब वह (युजवेंद्र) चहल जैसे किसी के साथ गेंदबाजी करते हैं। आप जानते हैं कि टी20 क्रिकेट में स्पिनर का काम कितना महत्वपूर्ण हो जाता है, जैसे मैच के मध्य चरण में दक्षिण अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी और केशव महाराज विकेट निकालते हैं।

"मांजरेकर ने यह भी महसूस किया कि अश्विन इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए शामिल हो सकते हैं, जिससे टीम में स्पिनरों के स्लॉट के लिए बहुत प्रतिस्पर्धा होगी। उन्होंने कहा, "अब उनके (अश्विन के) प्रतियोगी कौन हैं? आपके पास चहल है जो मौजूदा फॉर्म में स्पिनर के लिए पक्की है। 

फिर आपके पास अक्षर पटेल हैं, आपके पास रवींद्र जडेजा हैं, जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। दीपक हुड्डा ने आखिरी मैच में एक ओवर फेंका, फिर आपको कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन मिले हैं।

"पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि यह संभावना नहीं है कि भारत टीम प्रबंधन टी20 क्रिकेट में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों को प्लेइंग इलेवन में रखेगा, क्योंकि वे एक संयोजन के रूप में अच्छा नहीं कर सकते हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravichandran Ashwin , Yuzvendra Chahal , Sanjay Manjrekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD