Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कोविड केस बढ़ने के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायज़ा

डेंगू और मलेरिया के खि़लाफ़ व्यापक स्तर पर मुहिम शुरु करने की ज़रूरत पर ज़ोर

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Chetan Singh Jauramajra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Aug 2022

Last updated on: Aug 04, 2022, 00:00 IST

कोविड-19 के मामलों में हाल ही में हुए वृद्धि के मद्देनज़र पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कोविड महामारी की किसी भी नयी लहर का मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायज़ा लिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने विभाग को महामारी की रोकथाम के लिए अपेक्षित एहतियात बरतने संबंधी लोगों को सचेत करने के लिए तुरंत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड-19 महामारी के प्रभाव से बचाने को यकीनी बनाना समय की ज़रूरत है। उन्होंने आगे कहा कि विभाग को किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुख़्ता तैयारी कर लेनी चाहिए। मीटिंग के दौरान भगवंत मान ने इस महामारी के साथ कारगर ढंग से निपटने के लिए विभाग की तैयारियों की भी समीक्षा की। 

मुख्यमंत्री ने मलेरिया और डेंगू जैसी बरसाती मौसम वाली बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किये गए प्रबंधों का जायज़ा भी लिया। उन्होंने विभाग को इन बीमारियों से निपटने के लिए उचित मात्रा में दवाएँ और अन्य साजो-सामान के व्यवस्था यकीनी बनाने के लिए कहा। भगवंत मान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए अन्य विभागों के साथ भी तालमेल करना चाहिए। 

बड़े स्तर पर जागरूकता मुहिम की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड, डेंगू और मलेरिया से बचाव संबंधी लोगों को अवगत करवाने के लिए यह मुहिम बहुत मददगार होगी। भगवंत मान ने कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक एहतियात बरतने के लिए जागरूक करने के लिए यह समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि ग़ैर-सरकारी संगठनों और आम लोगों के सहयोग से इस दिशा में हर संभव कदम उठाया जायेगा। 

अन्य मुद्दों संबंधी बात करते हुये मुख्यमंत्री ने विभाग को एस.ए.एस. नगर ( मोहाली) में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर और बाइलरी सायंसज़ स्थापित करने के काम में तेज़ी लाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट का काम दिसंबर, 2022 तक मुकम्मल होना यकीनी बनाया जाये। भगवंत मान ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि यह प्रोजैक्ट लोगों को सस्ती दरों पर मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करेगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Chetan Singh Jauramajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD