Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला चम्बा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी में खंड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 01 Aug 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कोटी में खंड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गत दिवस मन की बात कार्यक्रम में चम्बा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया जो प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। 

वहीं दूसरी ओर पंजाब के एक नेता को हिमाचल के बारे में इतना कम ज्ञान है कि हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि हमीरपुर जिला में मिंजर मेला मनाया जाता है और अब इस पार्टी के यही नेता राज्य के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी में सम्पूर्ण विश्व पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और कुशल नेतृत्व में देश इस महामारी से कुशलतापूर्वक निपटा। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए समयबद्ध निर्णय लिए और इस संक्रमण के विरूद्ध स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने इस वैक्सीन के संबंध में प्रदेश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश भी की उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगाने में हिमाचल प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के प्रयासों की सराहना भी की है। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास के मामले में कम विकसित क्षेत्रों को विशेष वरीयता प्रदान करना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चम्बा जिले को आंकाक्षी जिलों की सूची में शामिल किया गया है ताकि जिले के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पिछली प्रदेश सरकार ने अविवेकपूर्ण और अनियोजित खर्चों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की सभी सीमाएं पार कर दीं। उन्होंने कहा कि अब यही नेता वर्तमान प्रदेश सरकार पर विकासात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेने पर सवाल उठा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे विपक्ष को रास नहीं आये क्योंकि वे जानते हैं कि कांग्रेस के पास नरेन्द्र मोदी के कद का कोई भी नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भी अटल टनल रोहतांग के निर्माण का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में अपना वर्चस्व साबित करने की होड़ लगी हुई है और अब यह नेता दावा कर रहे हैं कि वे वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं को बंद कर देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने टोपी के रंगों से राज्य को विभाजित करने का कार्य किया जबकी वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी क्षेत्र राजनीतिक पूर्वाग्रहों के कारण उपेक्षित न हो। उन्होंने कहा कि वह विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं, जबकि पिछली सरकार नेतृत्व ने विभिन्न अदालतों में मामलों को लड़ने के लिए इसका उपयोग किया था।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में चुराह विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने प्रदेश के गठन के 75 वर्ष मनाने के उपलक्ष्य में अभियान शुरू करने के लिए आकांक्षी जिला चम्बा का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्ति किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कई वर्षों तक चंबा जिला और चुराह विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह से उपेक्षित रखा।

 उन्होंने कहा कि आज चुराह विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रमुख कार्यालय हैं और इसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है। विधायक जिया लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कांता ठाकुर, अनुसूचित जाति/जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD